CricketIndia

IND vs ENG: भारत के इतिहास की सबसे बड़ी हार! इंग्लैंड ने 76 रन पर समेटकर 125 रन से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में टीम इंडिया को सिर्फ 76 रन पर समेटकर 125 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह रनों के लिहाज से टी20 इंटरनेशनल में भारत की सबसे बड़ी हार है और इंग्लैंड ने सीरीज में 20 की बढ़त बना ली।

IND vs ENG: भारत के इतिहास की सबसे बड़ी हार! इंग्लैंड ने 76 रन पर समेटकर 125 रन से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

IND vs ENG 3rd T20I match report: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया को अपने टी20 इतिहास की सबसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। ट्रेंट ब्रिज में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम महज 11.4 ओवर में 76 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने यह मुकाबला 125 रन से अपने नाम कर सीरीज में 20 की बढ़त बना ली।

यह हार सिर्फ एक मैच की हार नहीं थी, बल्कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक अनचाहा रिकॉर्ड भी बन गई। रनों के लिहाज से यह टी20 इंटरनेशनल में भारत की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टीम इंडिया कभी भी इतने बड़े अंतर से टी20 मुकाबला नहीं हारी थी। लगातार दूसरे मैच में मिली हार के बाद अब भारतीय टीम पर सीरीज गंवाने का खतरा भी मंडराने लगा है।

IND vs ENG: फिल सॉल्ट और सैम करन ने भारत के सामने रखा 202 रन का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत अच्छी की थी। अर्शदीप सिंह ने पहला ओवर मेडन डालकर फिल सॉल्ट को पूरी तरह बांध दिया था, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपना लिया। जोस बटलर ने 21 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि फिल सॉल्ट ने 44 गेंदों पर 70 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे। अंत में सैम करन ने 24 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाकर इंग्लैंड का स्कोर 201 रन तक पहुंचाया। भारत की ओर से हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने दोदो विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल को एक सफलता मिली।

IND vs ENG: 11.4 ओवर में ढही पूरी टीम इंडिया

202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले पांच ओवर के भीतर ही टीम ने पांच विकेट गंवा दिए और इसके बाद वापसी की कोई उम्मीद नहीं बची। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को संभलने का मौका ही नहीं दिया। पूरी टीम 11.4 ओवर में सिर्फ 76 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से सबसे ज्यादा 1313 रन वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने बनाए। अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 1010 रन जोड़े, जबकि सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने चार विकेट, जोफ्रा आर्चर ने तीन, आदिल राशिद ने दो और विल जैक्स ने एक विकेट हासिल किया।

IND vs ENG: टी20 इंटरनेशनल में भारत की सबसे बड़ी हार बनी

125 रन की यह हार भारत के टी20 इंटरनेशनल इतिहास की सबसे बड़ी हार बन गई। इससे पहले टीम इंडिया को 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रन से हार मिली थी। इसके अलावा इसी साल दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया था। अब इंग्लैंड ने 125 रन से जीत दर्ज कर भारत की सबसे बड़ी हार का नया रिकॉर्ड बना दिया।

ONE OF THE DARKEST DAYS IN INDIAN CRICKET HISTORY. ✍️

For the first time ever remained winless for 5 consecutive T20is.

Lost a T20i by more than 100 runs for the first time ever.

Got bowled out for just 76, their 2nd ever lowest total in T20is.

Lost 5 wickets in… pic.twitter.com/87l3Zh6qqr

— Mufaddal Vohra July 7, 2026

IND vs ENG: टी20 इंटरनेशनल में भारत की सबसे बड़ी हार :

इंग्लैंड 125 रन

न्यूजीलैंड 80 रन

दक्षिण अफ्रीका 76 रन

दक्षिण अफ्रीका 51 रन

न्यूजीलैंड 50 रन

IND vs ENG: लगातार पांच मैचों से जीत का इंतजार

भारतीय टीम का खराब दौर लगातार जारी है। टी20 इंटरनेशनल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब टीम इंडिया लगातार पांच मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी। इस खराब सिलसिले की शुरुआत आयरलैंड दौरे से हुई, जहां भारत दोनों टी20 मुकाबले हार गया था। इसके बाद इंग्लैंड सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा, दूसरे मुकाबले में टीम को हार मिली और अब तीसरे मैच में 125 रन की शर्मनाक शिकस्त झेलनी पड़ी। ऐसे में अब सीरीज बचाने के लिए भारतीय टीम को अगले दोनों मुकाबलों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply