CrimeIndia

शादी के 20 साल बाद फिर बनी दुल्हनिया, दो बच्चों संग जब मंडप पर आ धमका पति तो… हैरान कर देगी बेवफा पत्नी की कहानी

Wife Marriage With Boyfriend: हरियाणा के हिसार जिले में वैवाहिक रिश्ते को तारतार करने वाली एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है. यहां जगान गांव के रहने वाले मनीष कुमार की पत्नी शादी के दो दशक बाद अपने दो मासूम बच्चों और पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई. इतना ही नहीं, महिला ने राजस्थान के एक मंदिर में जाकर चुपचाप दूसरा ब्याह भी रचा लिया. इस चौंकाने वाले मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित पति ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों का सोशल मीडिया स्टेटस देखा. सदमे और धोखे का शिकार हुए पति ने अब इंसाफ के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है.

शादी के 20 साल बाद फिर बनी दुल्हनिया, दो बच्चों संग जब मंडप पर आ धमका पति तो… हैरान कर देगी बेवफा पत्नी की कहानी

पीड़ित पति मनीष कुमार ने हिसार कोर्ट में दायर अपनी निजी शिकायत में पूरी कहानी बयां की है. मनीष की शादी 2 नवंबर 2006 को हिंदू रीतिरिवाज के साथ रेखा नामक महिला से हुई थी. इस शादी से उनके दो बेटे हुए और कई वर्षों तक पूरा परिवार बेहद खुशहाल जिंदगी जी रहा था. साल 2023 में मनीष अपने काम के सिलसिले में भिवानी के सिवानी में रहने लगा. आरोप है कि इसी दौरान सतीश नाम के एक व्यक्ति का उनके घर पर लगातार आनाजाना शुरू हो गया, जो धीरेधीरे रेखा का बॉयफ्रेंड बन गया.

WhatsApp स्टेटस से खुला राज; बच्चों को लेकर मंडप पहुंचा पति

मनीष के मुताबिक, नवंबर 2025 में रेखा अचानक बिना कुछ बताए अपने पिता आशाराम और भाई संजीव के साथ घर से गायब हो गई. मनीष ने सिवानी थाने में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी. इसके बाद जो हुआ, उसकी मनीष ने कभी कल्पना भी नहीं की थी. 1 दिसंबर 2025 को मनीष को सोशल मीडिया और अपने ससुराल पक्ष के लोगों के WhatsApp स्टेटस के जरिए पता चला कि उसकी पत्नी रेखा राजस्थान के चुरू जिले के धानोठी गांव में सतीश के साथ दूसरी शादी कर रही है.

सूचना मिलते ही मनीष अपनी बुजुर्ग मां नन्ही देवी और दोनों बेटों को साथ लेकर तुरंत राजस्थान के राजगढ़ स्थित धानोठी गांव के मंदिर पहुंच गया. वहां रेखा और सतीश गले में वरमाला डाले फेरे ले रहे थे और सतीश उसकी मांग में सिंदूर भर रहा था. शादी के बाद सतीश जब रेखा को अपने घर ले गया, तो वहां औरतें शादी के पारंपरिक गीत गा रही थीं और दोनों का बकायदा नवविवाहित जोड़े की तरह फोटोशूट भी हो रहा था.

विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी; जमीनमकान भी हड़पा

जब मनीष ने अपनी पत्नी की इस दूसरी गैरकानूनी शादी का कड़ा विरोध किया, तो आरोपी सतीश और रेखा के मायके वाले भड़क गए. उन्होंने मनीष को खरीखोटी सुनाते हुए कहा कि हमने तो रेखा की शादी कर दी है, तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते. इसके साथ ही उन्होंने मनीष को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया.

मनीष का आरोप है कि इस धोखेबाजी के पीछे एक बड़ी आर्थिक साजिश भी थी. उसके ससुराल वालों ने धोखे से उसकी 6 कनाल जमीन और पक्का मकान बिकवा दिया और उसके सारे पैसे हड़प लिए. इस कारण मनीष अब अपनी बुजुर्ग मां और दो बच्चों के साथ पूरी तरह बेघर हो चुका है. इस गहरे सदमे के कारण वह गंभीर रूप से बीमार होकर अस्पताल में भी भर्ती रहा.

हिसार कोर्ट ने पूरी फैमिली को थमाया नोटिस

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मनीष ने हिम्मत जुटाई और शादी के वीडियो व फोटो साक्ष्य के रूप में एकत्र किए. उसने अपने वकील संदीप श्योराण के माध्यम से हिसार अदालत में भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कराया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए जेएमआईसी अजीतपाल सिंह की अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने आरोपी पत्नी रेखा, उसके बॉयफ्रेंड सतीश, पिता आसाराम, भाई, भाभी, मां और बहन पूनम के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. अदालत ने सभी आरोपियों को 25 नवंबर 2026 तक कोर्ट में हाजिर होकर अपनी सफाई देने का आदेश दिया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply