India

वर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख का गांजा और कार जब्त, दो युवतियों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Wardha Police Cannabis Smuggling Ganja Seizure: नागपुर से वर्धा हो रहे गांजा तस्करी का पुलिस ने पर्दाफाश किया। दो युवतियों सहित 4 तस्करों को वर्धा अपराध शाखा पुलिस ने हिरासत में लिया। इस कार्रवाई को नालवाडी में अंजाम देते हुए पुलिस ने कार सहित लगभग 22 लाख 37 हजार रुपयों का माल जब्त कर लिया है।

वर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख का गांजा और कार जब्त, दो युवतियों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
वर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख का गांजा और कार जब्त, दो युवतियों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल ने जिले में नशेली पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। इसके तहत एलसीबी सहित विविध थानों की टीमें विशेष मुहिम में जुटी हैं। इसी बीच 8 जुलाई की रात्रि एलसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

नागपुर से वर्धा जा रही गांजे की खेप, 4 तस्कर गिरफ्तार

नागपुर से में गांजा की खेप पहुंचने की खुपिया जानकारी पुलिस को पता चली। इसके आधार पर नागपुरवर्धा मार्ग पर नालवाडी ग्रापं के सामने नाकाबंदी की गई। यहां से गुजर रही कार क्रमांक एमएच 32 एएच 6986 को रोका गया।

कार में वर्धा के इंदिरा झोपडपट्टी निवासी अमिर नसिब खा पठाण , वर्धा के शिवणनगर निवासी सुरज राजु चव्हाण , नागपुर के मनीषनगर निवासी कल्याणी प्रकाश निकोसे व उत्कर्षा ज्ञानेश्वर किरणाके चारों सवार थे। पूछताछ करने पर चारों ने की बात कबूल की।

उक्त माल अमिर पठाण यह अपने साथी तौसिफ बेग व छन्ना इस नाम से पहचाने जाने वाले व्यक्ति का बताया गया। तीनो गांजा बिक्री का व्यवसाय करते है। जबकि सुरज चव्हाण, कल्याणी निकोसे व उत्कर्षां किरणाके यह महीने का वेतन लेकर गांजा माल की ढुलाई करने का काम करते है। उक्त माल आरोपियों ने ओडिसा के काटापंजी निवासी मदन सा नामक व्यक्ति से खरीदी करने की बात कही।

आरोपियों से 22.37 लाख का माल जब्त

पुलिस ने आरोपियों से 21 किलो 488 ग्राम गांजा व कार समेत कुल 22 लाख 37 हजार 200 रूपयों का माल बरामद किया। शहर पुलिस में कुल 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के निर्देश पर एलसीबी के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी, पीएसआई सिनुकुमार बानोत, पुलिस कर्मचारी मनोज धात्रक, अरविंद येनुरकर, रोशन निंबोलकर, महादेव सानप, रवि पुरोहित, सागर भोसले, अक्षय राऊत, अनूप कावले, अभिषेक नाईक, विनोद कापसे, हर्षल सोनटक्के, स्मिता महाजन आदि ने अंजाम दिया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply