IndiaTrending

School Closed: भारी बारिश के चलते कई जिलों में 12वीं तक सभी स्कूल बंद, DM ने जारी किए आदेश

UP School Closed Today: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरुवार को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह आदेश जारी किया।

School Closed: भारी बारिश के चलते कई जिलों में 12वीं तक सभी स्कूल बंद, DM ने जारी किए आदेश
School Closed: भारी बारिश के चलते कई जिलों में 12वीं तक सभी स्कूल बंद, DM ने जारी किए आदेश

बुधवार शाम से गाजियाबाद में लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया।

आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश

जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित विभागों को भी आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घर पर सुरक्षित रखें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें।

मथुरा और हाथरस में भी स्कूलों की छुट्टी

गाजियाबाद के अलावा मथुरा और हाथरस में भी भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। दोनों जिलों के ने कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों में गुरुवार के लिए अवकाश घोषित किया है। स्थानीय प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

यूपी में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

ने नोएडा, गाजियाबाद सहित उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है, जिससे सड़कों पर जलभराव और यातायात संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply