IndiaUttar Pradesh

सड़कों पर जलसैलाब, ट्रैफिक बेहाल, पेड़ गिरे… बारिश ने कैसे थाम दी दिल्ली-NCR की चाल? देखें तस्वीरें

दिल्लीएनसीआर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. कई जगह पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं. लोगों को ऑफिस, स्कूल और अन्य जरूरी कामों के लिए निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

सड़कों पर जलसैलाब, ट्रैफिक बेहाल, पेड़ गिरे… बारिश ने कैसे थाम दी दिल्ली-NCR की चाल? देखें तस्वीरें

बारिश के बाद दिल्लीMeerut एक्सप्रेसवे पर कई स्थानों पर जलभराव हो गया. सड़क पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. ऑफिस जाने वाले लोगों को घंटों तक ट्रैफिक में फंसे रहना पड़ा.

दिल्लीगुरुग्राम बॉर्डर स्थित एंबियंस मॉल के पास जलभराव के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया. सड़क पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. ऑफिस जाने वाले लोगों और दैनिक यात्रियों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा.

दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में बुधवार शाम से शुरू हुई लगातार बारिश के बाद कई गलियों और सड़कों पर भारी जलभराव हो गया. लोगों के घरों के बाहर पानी जमा हो गया, जिससे आवाजाही मुश्किल हो गई. स्थानीय निवासियों ने जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से तत्काल राहत कार्य शुरू करने की मांग की.

दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित राजा धीर सिंह मार्ग पर भारी बारिश के कारण एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया. पेड़ के नीचे एक वाहन दब गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में पहले भी कई पेड़ गिर चुके हैं. सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में लगातार बारिश से सड़कें पानी में डूब गईं. प्रमुख चौराहों और लिंक रोड पर पानी जमा होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. कई स्थानों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने वाले यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा.

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर45 में सुबह से हुई तेज बारिश के कारण सड़कें पानी से भर गईं. कई जगह जलभराव होने से वाहन चालकों को धीमी गति से सफर करना पड़ा. ऑफिस जाने वाले लोगों और स्कूल बसों को भी ट्रैफिक का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है.

गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में लगातार बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कें पानी में डूब गईं. लोगों को घुटनों तक पानी में चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा. कई दोपहिया वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए, जबकि पैदल चलने वालों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित ग्रीन फील्ड कॉलोनी में भारी बारिश के बाद कई गलियों और मुख्य सड़कों पर पानी भर गया. कॉलोनी के बाहर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर मानसून में यह समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया है.

नोएडा की खोड़ा कॉलोनी और ग्रेटर नोएडा के तिलपता, सूरजपुर, हल्द्वानी मोड़, किसान चौक, कासना रोड तथा ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई सोसायटियों के बाहर सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया. जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने में कठिनाई हुई. कई वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए और दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया.

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गाजियाबाद के साहिबाबाद गांव की सड़क पर भारी जलभराव हो गया है. सड़क पर पानी जमा होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. कई इलाकों में आवागमन पूरी तरह प्रभावित है और वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply