India

सूर्या कप्तान, संजू-जायसवाल ओपनर… टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन 11 खिलाड़ियों को मिला मौका!

भारतीय टीम इस समय श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, इस टी20 के पहले मैच में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाए थे, लेकिन बारिश की वजह से ये मुकाबला रद्द हो गया था और इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए नही उतरी थी.

सूर्या कप्तान, संजू-जायसवाल ओपनर… टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन 11 खिलाड़ियों को मिला मौका!

वहीं दूसरे टी20 मैच को इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी थी, जबकि तीसरे टी20 मुकाबले में  तो इंग्लैंड की टीम ने भारत को 125 रनों से हरा दिया और सीरीज में 20 की बढ़त हासिल कर ली है, वहीं अब टीम इंडिया को अगर ये सीरीज बराबरी करनी है, तो अगले दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी.

आकाश चोपड़ा ने चुना Team India की प्लेइंग 11

भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान किया है, इस टीम की कमान उन्होंने भारत के विश्व विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को सौंपी है. वहीं बतौर ओपनर उन्होंने संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल को चुना है. आकाश चोपड़ा ने ऐसी टीम का चुनाव किया है, जो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से भरी हुई है.

इस टीम में उन्ही खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो टीम इंडिया में शामिल नही हैं और घर बैठे हुए हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने एक अल्टरनेट प्लेइंग 11 चुनी, जो भारत की मौजूदा T20I टीम से भी मजबूत नजर आ रही है. इस टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथो में है, जबकि बतौर ओपनर संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल इस टीम में शामिल हैं.

आकाश चोपड़ा ने IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दी जगह

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जहां उन्होंने भारत की मौजूदा प्लेइंग 11 के अलावा एक अल्टरनेट टीम तैयार की. उन्होंने ओपनर्स के रूप में संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल को चुना. उनके दिमाग में केएल राहुल का नाम भी था लेकिन उन्होंने यशस्वी जायसवाल को प्राथमिकता दी. उन्होंने नंबर 3 पर सूर्यकुमार यादव को जगह दी और उन्हें कप्तान भी नियुक्त किया.

उन्होंने मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार और ध्रुव जुरेल को चुना. उन्होंने फिनिशर के रूप में मुंबई इंडियंस के नमन धीर को टीम में जगह दी, जिनका IPL 2026 अच्छा रहा था. उन्होंने दो गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में क्रुणाल पंड्या और अनुकूल रॉय को चुना, जिन्होंने IPL में धमाल मचाया है.

आकाश चोपड़ा ने बतौर तेज गेंदबाज अपनी टीम में मोहम्मद सिराज और भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में जगह दी है, जबकि बतौर स्पिनर क्रुणाल पंड्या और अनुकूल रॉय के साथ युजवेंद्र चहल को जगह दी है.

आकाश चोपड़ा की अल्टरनेट T20I टीम

संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव , रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल , नमन धीर, क्रुणाल पंड्या, अनुकूल रॉय, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply