India

ट्रंप की हत्या का नया प्लान? इजरायल ने अमेरिका को दिया सीक्रेट अलर्ट, ईरान पर बढ़ सकता है हमला

Donald Trump Assassination Plot: ‘मैं ईरान की हिट लिस्ट में नंबर वन हूं.’ तुर्की में नाटो समिट के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने जब यह दावा किया था, तब इसे उनकी सख्त बयानबाजी माना गया. लेकिन अब इजरायल की खुफिया जानकारी ने इस दावे पर मुहर लगा दी है. इजरायल ने अमेरिका को अलर्ट किया है कि ईरान ट्रंप की हत्या की एक नई साजिश पर काम कर सकता है. डोनाल्ड ट्रंप के हत्या की साजिश कोई नई बात नहीं है. ट्रंप पर पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं. दूसरे कार्यकाल के लिए चुनावी अभियान में उन्हें गोली भी लगी थी. अब अमेरिका और ईरान के बीच जब एक बार फिर तलवारें खिंच गई हैं तो ट्रंप की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है.

ट्रंप की हत्या का नया प्लान? इजरायल ने अमेरिका को दिया सीक्रेट अलर्ट, ईरान पर बढ़ सकता है हमला

इजरायल ने क्या बताया?
द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इजरायल ने अमेरिका को एक ईरानी प्लान की जानकारी दी है. वहीं CNN की रिपोर्ट कहती है कि इजरायल ने अमेरिका को एक खास साजिश की चेतावनी दी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी सीक्रेट सर्विस पिछले कई हफ्तों से ट्रंप को निशाना बनाने से जुड़ी जानकारियों पर नजर रख रही थीं. हालांकि इजरायल का इनपुट इन सबसे अलग एक नए और विशेष तरह के प्लान से जुड़ा बताया गया है. ट्रंप ने नाटो समिट ने ही अपने हत्या की साजिश का जिक्र किया था, जिसके बाद अटकलें लग रही हैं कि उन्हें भी खुफिया जानकारी मिल चुकी थी.

नाटो समिट में क्या बोले थे ट्रंप?
नाटो शिखर सम्मेलन के बाद तुर्की के अंकारा में ट्रंप ने कहा था कि ईरान उन्हें खत्म करना चाहता है. ट्रंप ने कहा, ‘ईरान अमेरिका के नेता को खत्म करना चाहते हैं, यानी मुझे. मैंने आज सुबह देखा कि मैं उनकी हर लिस्ट में हूं.’ यह बात तब सामने आई जब नाटो समिट के दौरान अचान ट्रंप ने अपना नया एयरफोर्स वन छोड़कर पुराने एयरफोर्स वन से सफर करने का फैसला किया. जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान के खतरे की वजह से उन्होंने तुर्किये से लौटते समय अपना विमान बदला था, तो उन्होंने सीधे जवाब नहीं दिया, लेकिन यह जरूर माना कि वह ईरान के निशाने पर हैं.

ईरान कई सालों से डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बदले की बात करता रहा है. बदला ट्रंप के पहले कार्यकाल में लिए गए एक फैसले का. दरअसल जनवरी 2020 में उन्होंने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के टॉप कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या का आदेश दिया था. बाद में उन्हें एक ड्रोन हमले में मार गिराया गया था. इसी के बाद से ही ईरान लगातार बदले की बात कहता है. ईरान की ओर से कई बार ऐसे एनीमेटेड वीडियो भी जारी किए गए हैं, जिसमें ट्रंप की हत्या करते दिखाया गया है. वहीं 28 फरवरी 2026 को ईरान पर हमला कर उन्होंने एक नई दुश्मनी भी पैदा कर दी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply