IndiaPunjabTrending

राज्यपाल कटारिया ने करण गिल्होत्रा को ‘आउटस्टैंडिंग फ़िलन्थ्रॉपिस्ट अवार्ड’ से किया सम्मानित

चंडीगढ़ : प्रख्यात समाजसेवी, परोपकारी एवं प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के सहसंस्थापक करण गिल्होत्रा को हाल ही में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया द्वारा “आउटस्टैंडिंग फ़िलन्थ्रॉपिस्ट अवार्ड ” से सम्मानित किया गया।

राज्यपाल कटारिया ने करण गिल्होत्रा को ‘आउटस्टैंडिंग फ़िलन्थ्रॉपिस्ट अवार्ड’ से किया सम्मानित

यह सम्मान समाज सेवा, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया। करण गिल्होत्रा लंबे समय से शिक्षा, सामाजिक उत्थान और जनहित के विभिन्न अभियानों से जुड़े रहे हैं तथा उनके प्रयासों का व्यापक प्रभाव समाज पर पड़ा है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद करण गिल्होत्रा ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य शिक्षा, नवाचार और सामाजिक विकास के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply