BusinessIndia

34 करोड़ PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! EPFO भेजने जा रहा है 1.44 लाख करोड़ रुपये का ब्याज

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने करोड़ों सदस्यों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. EPFO 15 जुलाई तक करीब 34 करोड़ सदस्यों के खातों में वित्त वर्ष 202526 के लिए 8.25 फीसदी की दर से ब्याज जमा करेगा. इसके तहत कुल 1.44 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सदस्यों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी. इस बार ब्याज जमा करने की प्रक्रिया नए CITES 2.01 सिस्टम के जरिए ऑटोप्रोसेस होगी, जिससे काम पहले के मुकाबले ज्यादा तेज और पारदर्शी होगा.

34 करोड़ PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! EPFO भेजने जा रहा है 1.44 लाख करोड़ रुपये का ब्याज

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि ब्याज ट्रांसफर करने से पहले EPFO के फील्ड ऑफिस रिकॉर्ड का सत्यापन कर रहे हैं. जांच पूरी होने के बाद राशि सीधे सदस्यों के खातों में भेज दी जाएगी.

नया पोर्टल देगा कई सुविधाएं

मंडाविया के मुताबिक, EPFO का नया CITES 2.01 सदस्य पोर्टल सदस्यों के लिए कई सुविधाएं लेकर आएगा. इस पोर्टल पर एक ही जगह PF बैलेंस, क्लेम की स्थिति, पेंशन रिकॉर्ड और अन्य जरूरी सेवाओं की जानकारी मिल सकेगी. इससे अलगअलग पोर्टल या प्रक्रिया का सहारा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.अब सदस्यों को अपने खाते की जानकारी देखने और क्लेम से जुड़ी जानकारी हासिल करने में पहले की तुलना में कम समय लगेगा.

अब ब्याज के लिए महीनों इंतजार नहीं

अब तक EPFO सदस्यों को हर साल ब्याज की राशि खाते में दिखाई देने के लिए अक्टूबर या नवंबर तक इंतजार करना पड़ता था. लेकिन नए सिस्टम के लागू होने के बाद ब्याज की पूरी प्रक्रिया काफी तेज हो गई है. इससे लाखों कर्मचारियों को समय पर अपने PF खाते का अपडेट मिल सकेगा.

एडवांस क्लेम के नियम भी हुए आसान

EPFO ने एडवांस क्लेम की ऑटोसेटलमेंट सीमा भी बढ़ा दी है. पहले पात्र और KYC पूरा कर चुके सदस्य 1 लाख रुपये तक का एडवांस क्लेम ऑटोसेटलमेंट के जरिए कर सकते थे, लेकिन अब यह सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है.

नई व्यवस्था में क्लेम जमा करने से पहले ही सिस्टम दस्तावेजों और जानकारी की ऑटोमैटिक जांच करेगा. यदि किसी तरह की कमी होगी तो उसकी जानकारी पहले ही मिल जाएगी. साथ ही सदस्य यह भी देख सकेंगे कि वे अलगअलग श्रेणियों में कितनी राशि निकालने के पात्र हैं. इससे क्लेम रिजेक्ट होने की संभावना कम होगी और पूरी प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply