नई दिल्ली
अगर आप डीटीसी की बसों में सफर करती हैं और अभी तक सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड नहीं बनवाया है तो बनवा लीजिए। क्योंकि बसों में महिलाओं को पिंक टिकट नहीं मिलेगा। बस में मुफ्त सफर के लिए सहेली पिंक कार्ड अनिवार्य होगा। जिसे टैप करके मुफ्त यात्रा की सुविधा ले सकेंगी। दिल्ली में मार्च से अब तक कुल 10 लाख से अधिक महिलाएं अपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बना चुकी है।

डीटीसी अधिकारियों के अनुसार बसों में रोजाना औसतन 67 लाख महिलाएं सफर करती हैं। हालांकि अभी तक 10 लाख से अधिक महिलाएं, यह कार्ड बनवा चुकी हैं। लेकिन देखने में आया है कि कुछ महिलाएं अभी भी बिना पिंक कार्ड के सफर कर रही हैं। महिलाओं में से 1520 फीसदी ही महिलाएं सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड से सफर कर रही है। यानी बाकी महिलाएं पिंक टिकट लेकर चल कर ही है। जबकि परिवहन विभाग की ओर से बारबार महिलाओं से पिंक स्मार्ट कार्ड बनवाने की अपील की जा रही है।
31 जुलाई के बाद पिंक स्मार्ट कार्ड अनिवार्य
सरकार के मुताबिक अब दिल्ली में पर्याप्त संख्या में सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड बन चुके है। फिर भी किसी को दिक्कत न हो इसलिए कार्ड बनवाने के लिए पर्याप्त समय दिया गया है। हमने 31 जुलाई तक का समय तय किया है कि उसके बाद सिर्फ सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड के जरिए ही महिलाएं बस में मुफ्त सफर कर पाएंगी। डीटीसी उससे पहले महिला यात्रियों को सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए जागरूक भी करेगी।
पिंक कार्ड बनाने के लिए दिल्ली का आधार नंबर जरूरी
दिल्ली में महिलाओं को मुफ्त सफर की योजना 2019 में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने शुरू किया था। मौजूदा सरकार ने भी 202627 में इसके लिए 450 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। मार्च से 58 सेंटर्स पर पिंक स्मार्ट कार्ड बनाने का काम चल रहा है। दिल्ली में 12 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाएं अपना पिंक स्मार्ट कार्ड बन सकती है। इसके लिए दिल्ली का आधार नंबर जरूरी है।
दिल्ली में बस डिपो की सूची
पूर्वी क्षेत्र
ईस्ट विनोद नगर
गाजीपुर
हसनपुर
राजघाट 1 और 2
नंदन नगरी
उत्तरी क्षेत्र
जीटीके
नरेला
रोहिणी
बीबीएम
कोहाट एन्क्लेव
रिठाला
कंझावला
दक्षिणी क्षेत्र
अंबेडकर नगर
कालकाजी
श्रीनिवास पुरी
सरोजनी नगर
नेहरू प्लेस
ओखला
पश्चिमी क्षेत्र
हरि नगर 1 और 2
द्वारका सेक्टर 2, 8 और 22
ढिचाऊ कलां
नांगलोई
पीरागढ़ी
मायापुरी
केशवपुर
शादीपुर
पिंक कार्ड बनवाने की प्रक्रिया और योग्यता
आवेदक महिला या लड़की की आयु 12 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए。
दस्तावेज के रूप में केवल दिल्ली का मूल आधार कार्ड लगेगा
वर्तमान में ऑनलाइन आवेदन की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है, इसलिए आपको स्वयं केंद्र पर जाना होगा


