India

पेट्रोल 13.18, डीजल 13.80 रुपये हुआ महंगा, सरकार ने अचानक बढ़ाया दाम

Petrol Diesel Price in Pakistan: जहां भारत में मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। वहीं, पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दाम को बढ़ा दिया गया है। Dawn की रिपोर्ट के अनुसार पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेट्रोल का रेट 13.18 रुपये और हाई स्पीड डीजल का रेट 13.80 रुपये बढ़ा दिया है। यह फैसला कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की वजह से लिया गया है।

पेट्रोल 13.18, डीजल 13.80 रुपये हुआ महंगा, सरकार ने अचानक बढ़ाया दाम

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल का रेट 310.71 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, हाई स्पीड डीजल का रेट 323.30 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। पेट्रोलियम डिविजन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार नई कीमतें आज से प्रभावी हो गई है। यानी पाकिस्तानी के लोगों को अब और अधिक पैसा खर्च करना होगा।

पिछले दिनों हुई थी भारी कटौती
ईरानअमेरिकाइजरायल युद्ध की वजह से पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के रेट तेज इजाफा देखने को मिला था। 28 फरवरी को देश में डीजल का रेट 281 रुपये प्रति लीटर थी। 3 अप्रैल को यह 530.35 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, 3 अप्रैल को पेट्रोल का रेट 458.41 रुपये प्रति लीटर था। जबकि मार्च के पहले सप्ताह में यह 266 रुपये प्रति लीटर था। बता दें, पिछले महीने कीमतों में कटौती भी देखने को मिली थी।

जून में बढ़ाया था टैक्स
दी एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी सरकार ने 28 जून पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। वहीं, तब खुदरा कीमतों में को भी बदलाव नहीं हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के पेट्रोलियम मिनिस्ट्री ने हाई स्पीड डीजल पर लगने वाले टैक्स को 6.57 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 79.54 पाकिस्तानी रुपये लीटर कर दिया था। वहीं, पेट्रोल पर लगने वाला टैक्स 39 पैसा बढ़कर 66.64 रुपये प्रति लीटर हो गया था। बता दें, केरोसीन पर लगने वाला टैक्स 20.36 रुपये प्रति लीटर पर तब बरकरार रखा गया था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply