टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल रहे शिवांगी जोशी और कुशल टंडन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों का रिश्ता काफी समय पहले खत्म हो चुका है, लेकिन अब एक रियलिटी शो में हुए खुलासे के बाद उनका ब्रेकअप फिर चर्चा में आ गया है।
रियलिटी शो लॉक अप 2 में श्रेया कालरा ने दावा किया कि कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी को धोखा दिया था और किसी और के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की थी। श्रेया के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर कई तरह की बातें होने लगीं।
कुशाल टंडन की बहन टीना ने आरोपों को बताया गलत

कुशाल टंडन की बहन टीना टंडन ने अपने भाई पर लगे इन आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इन बातों को अफवाह बताया और कहा कि यह पूरी कहानी का सिर्फ एक हिस्सा है।
टीना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि लोगों को किसी भी बात पर राय बनाने से पहले दोनों पक्षों को सुनना चाहिए। उन्होंने अपने भाई का समर्थन करते हुए लिखा कि अफवाहें आतीजाती रहती हैं, लेकिन सच हमेशा अपनी जगह रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि क्योंकि कुशाल टंडन इस समय शो का हिस्सा हैं और खुद अपनी बात नहीं रख सकते, इसलिए वह यह बात सामने रख रही हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस ने किया कुशाल का समर्थन
टीना टंडन के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच भी चर्चा शुरू हो गई है। कई फैंस कुशाल टंडन का समर्थन करते नजर आए, वहीं कुछ लोगों ने इस मामले को लेकर अभिनेता को ट्रोल भी किया।
टीना ने अपने पोस्ट के साथ यह भी कहा कि वह इसलिए बोल रही हैं ताकि शोर के बीच सच दब न जाए। उनके इस बयान के बाद फैंस लगातार अपनीअपनी राय रख रहे हैं।
श्रेया कालरा ने क्या दावा किया?
श्रेया कालरा ने शो में दावा किया कि वह एक शो के प्रोमो शूट के दौरान कुशाल टंडन से मिली थीं। उनके मुताबिक, इसके बाद कुशाल ने उनसे बात करने की कोशिश की और कई मैसेज भी किए।
श्रेया का कहना है कि इस बारे में शिवांगी जोशी को भी जानकारी मिली थी। उन्होंने दावा किया कि शिवांगी ने उनका फोन देखकर चैट पढ़ी थी और इस वजह से वह काफी परेशान हुई थीं। श्रेया ने यह भी कहा कि सेट पर शिवांगी काफी रोई थीं और इसके बाद ही कुशाल ने ब्रेकअप का ऐलान किया था।
रिश्ते को लेकर बढ़ी चर्चा
शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के रिश्ते को लेकर पहले भी कई बार खबरें सामने आ चुकी हैं। हालांकि, दोनों ने अपने निजी रिश्ते को लेकर ज्यादा खुलकर बात नहीं की है। फिलहाल इस मामले में अलगअलग दावे सामने आ रहे हैं। जहां श्रेया कालरा ने अपनी बात रखी है, वहीं कुशाल टंडन की बहन ने इन आरोपों को गलत बताया है। अब फैंस इस पूरे मामले पर आगे की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।



