India

‘साबित करो, नहीं तो माफी मांगो’ उमर अब्दुल्ला के विधायक तोड़ने वाले आरोपों पर भड़की BJP

CM Omar Abdullah: जम्मूकश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा लगाए गए विधायकों की खरीदफरोख्त के आरोपों पर भाजपा ने जवाब दिया है। केंद्रीय सत्ताधारी पार्टी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ है, तो उमर को सबूत देकर इसे साबित करना चाहिए। लेकिन अगर वह ऐसा नहीं कर सकते, तो उन्हें तुरंत ही माफी मांग लेनी चाहिए। उमर अब्दुल्ला अगर ऐसा नहीं करते हैं, तो भाजपा उनके खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाएगी और मान हानि का मुकदमा दायर करेगी।

‘साबित करो, नहीं तो माफी मांगो’ उमर अब्दुल्ला के विधायक तोड़ने वाले आरोपों पर भड़की BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने उमर अब्दुल्ला के आरोपों का जवाब देने के लिए एक वीडियो जारी करके जम्मूकश्मीर सीएम के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा, “उमर अब्दुल्ला ने आज बेहद गैरजिम्मेदाराना और निंदनीय बयान दिया है। उन्होंने बेबुनियाद आरोप लगाया है कि भाजपा उनकी पार्टी के विधायकों को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।”

नाकामी छिपाने की कोशिश कर रहे उमर अब्दुल्ला सुधांशु त्रिवेदी
उन्होंने कहा, “असल बात यह है कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी सरकार की नाकामी, काम न करने और जम्मूकश्मीर में खराब कामकाज को छिपाने और लोगों का ध्यान इन मुद्दों से हटाने के लिए यह बेबुनियाद आरोप लगाया है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और उनसे मांग करते हैं कि या तो वे सबूत दें या अपने बयान के लिए माफी मांगें।” इसके साथ ही त्रिवेदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि यह आरोपप्रत्यारोप का नाटक बंद कर देना चाहिए और अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।

माफी मांगे उमर अब्दुल्ला, नहीं तो केस करेंगे BJP विधायक
सुधांशु त्रिवेदी के अलावा जम्मूकश्मीर भाजपा के प्रवक्ता और विधायक आर एस पठानिया ने भी उमर अब्दुल्ला पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर जम्मूकश्मीर सीएम माफी नहीं मांगते, तो उनके खिलाफ मानहानि का केस करेंगे। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को उन विधायकों के नाम बताने चाहिए, जिन्हें कथित तौर पर पैसे की पेशकश की गई थी, इसमें शामिल भाजपा नेताओं की पहचान करनी चाहिए और यह भी बताना चाहिए कि यह पेशकश कब और कहां की गई थी। अगर ऐसी कोई गंभीर घटना हुई थी, तो इसकी जानकारी जांच एजेंसियों को क्यों नहीं दी गई? एक चुने हुए मुख्यमंत्री अधिकारियों के सामने सबूत पेश किए बिना ऐसे आरोप नहीं लगा सकते।”

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पठानिया ने उमर अब्दुल्ला से माफी मांगने की अपील की। उन्होंने कहा, “हम उमर अब्दुल्ला से माफी की मांग करते हैं। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो भाजपा उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेगी, क्योंकि उन्होंने लोगों के बीच भ्रम पैदा करने के मकसद से भ्रामक और निराधार आरोप लगाए हैं।”

क्या है मामला?
दरअसल, जम्मूकश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को अपनी दादी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित एक सभा में भाजपा पर विधायकों की खरीद करने का आरोप लगाया था। अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें एक विधायक ने बताया है कि भाजपा के एक पदाधिकारी ने उन्हें उस पक्ष में जाने के लिए ऑफर दिया है। अब्दुल्ला ने कहा कि भगवान जानता है कि विधायक ने मुझसे कहा कि उसे 2030 करोड़ रुपए, मंत्री पद और राज्य के दर्जा दिलवाने का प्रस्ताव दिया गया है।

अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा ऐसे करके पीछे के दरवाजे से जम्मूकश्मीर की सत्ता तक पहुंचना चाहती है। लेकिन नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक टूटने वाले नहीं हैं। जम्मूकश्मीर के लिए राज्य के दर्जे की मांग कर रहे उमर अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ उन्होंने बहुत सामंजस्य बैठाने की कोशिश की है। लेकिन राज्य के दर्जे पर केंद्र अभी तक मौन हैं।

अब्दुल्ला ने कहा कि हम चुप हैं इसका मतलब यह नहीं हैं कि हम कमजोर हैं। हमारे सब्र को हमारी कमजोरी न समझा जाए।

बता दें, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने आगामी 20 जुलाई से दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करने का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए उन्होंने विपक्ष के सभी नेताओं को भी आमंत्रित किया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार इस मुद्दे को टाल रही है और चुनी हुई सरकार को कोई काम नहीं करने दे रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply