ChhattisgarhCrimeIndia

निर्माणाधीन कांग्रेस भवन बना हैवानियत का अड्डा! नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात ने सबको झकझोर दिया..

निर्माणाधीन कांग्रेस भवन बना हैवानियत का अड्डा! नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात ने सबको झकझोर दिया..

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में महिला थाने के पास कांग्रेस के निर्माणाधीन भवन में नाबालिग से दरिंदगी हुई है। भीख मांगकर गुजारा करने वाली 14 साल की नाबालिग के साथ युवक ने 3 दिन तक रेप किया है। पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

उन्होंने युवक को पकड़कर लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे वो लहूलुहान हो गया। पूछने पर कहा कि, सिर्फ किस किया हूं। नाबालिग से उसे चप्पल से पिटवाया गया, पैर पकड़कर माफी भी मंगवाई गई।

इसके बाद लोगों ने आरोपी को सीधे महिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला महिला थाना इलाके का है। जानकारी के अनुसार, दरोगापारा रोड पर कांग्रेस का निर्माणाधीन भवन पिछले कुछ सालों से आधा-अधूरा और खुला पड़ा हुआ है। सामने का हिस्सा खुला होने के कारण यहां कचरा बीनने वाले और भीख मांगकर गुजारा करने वाले बेघर लोग अस्थायी रूप से शरण लेते हैं।

पीड़ित 14 साल की नाबालिग किशोरी भी अपनी मां के साथ अक्सर वहीं रुकती थी। कभी-कभी मां के जूटमिल स्थित घर चले जाने पर बच्ची बाकी लोगों के साथ वहीं रह जाती थी। दरोगापारा का रहने वाला आरोपी लब्बू उर्फ विजय सारथी (34) की पत्नी भी कचरा बीनने का काम करती है। पत्नी का काम होने के कारण आरोपी का अक्सर उस निर्माणाधीन भवन में आना-जाना था। इसी दौरान उसकी जान-पहचान नाबालिग से हो गई थी।

आरोपी ने गुरुवार को अकेला पाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अगले दिन शुक्रवार को भी उसने बच्ची के साथ फिर से दुष्कर्म किया। शनिवार को जब आरोपी ने तीसरी बार दुष्कर्म का प्रयास किया, तो पीड़िता सहमने के बजाय उससे भिड़ गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के स्थानीय युवक मौके पर पहुंच गए। युवकों ने आरोपी विजय सारथी को रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी।

पूछताछ करने पर जब पीड़िता ने आपबीती सुनाई, तो लोग भड़क उठे और आरोपी को घसीटते हुए पास ही स्थित महिला थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता की बयान और शिकायत के आधार पर आरोपी विजय सारथी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply