नई दिल्ली : अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद सुर्खियों में हैं। अब वह अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। फिल्म को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि रणवीर इस प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह समर्पित हैं और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

अगस्त से शुरू होगी ‘प्रलय’ की शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जया मेहता के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग अगस्त से शुरू होने की संभावना है। रणवीर सिंह शुरुआती चरण में करीब दो महीने तक फिल्म की शूटिंग करेंगे। इसके बाद वह निजी कारणों से ब्रेक लेने की योजना बना रहे हैं।
पैटरनिटी लीव पर जाएंगे रणवीर
दरअसल, रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण दूसरी बार मातापिता बनने वाले हैं। इसी वजह से अभिनेता शूटिंग शेड्यूल में बदलाव कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर दीवाली के आसपास पैटरनिटी लीव पर जा सकते हैं और इसके बाद फिल्म की शूटिंग कुछ समय के लिए रोक दी जाएगी।
खबरों की मानें तो रणवीर 2027 में दोबारा ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। हालांकि, फिल्म की शूटिंग और शेड्यूल को लेकर मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग की भी चर्चा
इससे पहले ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि ‘प्रलय’ की शूटिंग का एक हिस्सा ऑस्ट्रेलिया में किया जा सकता है। रणवीर ने फिल्म के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, शूटिंग लोकेशन को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
दूसरी बार मातापिता बनने जा रहे हैं रणवीरदीपिका
गौरतलब है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अप्रैल में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इससे पहले दोनों साल 2024 में बेटी के मातापिता बने थे, जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अब उनकी नजर एक और बड़े बॉक्स ऑफिस धमाके पर है।


