BollywoodIndia

Katrina Kaif के टूटे दिल की आवाज बनी थीं सुनिधि चौहान, 20 सालों से कल्ट बना हुआ है सैड सॉन्ग

सिंगर सुनिधि चौहान ने 20 साल पहले कटरीना कैफ का एक कल्ट सैड सॉन्ग गाया था।

Katrina Kaif के टूटे दिल की आवाज बनी थीं सुनिधि चौहान, 20 सालों से कल्ट बना हुआ है सैड सॉन्ग

कटरीना कैफ हिंदी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार के तौर पर जानी जाती हैं। लंबे समय से वह एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक पर मौजूद हैं। लेकिन उनके द्वारा की गई पुरानी फिल्मों की चर्चा अक्सर होती रहती है। आज हम आपको कटरीना की एक कल्ट फिल्म के क्लासिक सैड सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 20 साल पहले सिनेमा जगत में काफी लोकप्रिय हुआ था।

कटरीना कैफ के उस गीत को बॉलीवुड की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान ने अपनी मधुर आवाज दी थी। आइए जानते हैं कि यहां कौन से गाने के बारे में जिक्र किया जा रहा है है।

कटरीना कैफ का कल्ट सैड सॉन्ग

बतौर एक्ट्रेस कटरीना कैफ की जोड़ी अभिनेता अक्षय कुमार संग काफी सफल रही है। ये दोनों कलाकार कई शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए नजर आए हैं। इस आईकॉनिक जोड़ी की शुरुआत साल 2006 में आई फिल्म हमको दीवाना कर गए से हुई थी।

ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसके गाने उस वक्त काफी लोकप्रिय हुए थे। हमको दीवाना कर गए का एक गाना काफी ज्यादा चर्चित हुआ था, जिसका टाइटल था मेरे साथ चलते चलते… । इस गीत को अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, बिपाशा बसु और अनिल कपूर पर फिल्माया गया था।

यूं तो गाने के फिल्मांकन में लीड एक्ट्रेस बिपाशा थीं, लेकिन गीत का कटरीना और अक्षय के किरदारों से जोड़ कर रखा गया था। फिल्म के इस गीत को सुनिधि चौहान, शान और कृष्णा ने गाया था। इसके संगीतकार कोई और नहीं बल्कि दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक रहे और समीर द्वारा इस गीत के लिरिक्स लिखे गए थे।

इस तरह से हमको दीवाना कर गए का मेरे साथ चलते चलते… एक कल्ट क्लासिक सॉन्ग बनकर तैयार हुआ है। आलम ये है आज करीब दो दशक बाद भी कटरीना कैफ और अक्षय कुमार का ये गीत श्रोताओं का फेवरेट माना जाता है और खूब सुना जाता है। सुनिधि ने जिस तरह से इस गाने को गाया था, उसकी प्रशंसा भी काफी अधिक हुई थी।

यूट्यूब पर मिले इतने व्यूज

कटरीना कैफ और अक्षय कुमार स्टारर हमको दीवाना कर गए के मेरे साथ चलतेचलते गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से आसानी से लगाया जा सकता है कि यूट्यूब पर इस गीत को करीब 8 मिलियन व्यूज मिले हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply