IndiaTrendingUttar Pradesh

दिल्ली में बीच सड़क पर पुलिस कांस्टेबल ने पत्नी की कर दी हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के पूर्वी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दिल्ली पुलिस के ही एक कांस्टेबल ने बीच सड़क पर अपनी पत्नी की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी और विनोद नगर इलाके के आसपास की है और पुलिस अब इस सनसनीखेज हत्या के पीछे की वजहों की बारीकी से जांच कर रही है।

दिल्ली में बीच सड़क पर पुलिस कांस्टेबल ने पत्नी की कर दी हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

स्कूटर पर जाते वक्त शुरू हुई थी कहासुनी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कांस्टेबल की पहचान मनीष भाटी के रूप में हुई है। मनीष वर्तमान में वाहन चोरी रोधी दस्ते में तैनात है। बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के मनीष अपनी पत्नी के साथ स्कूटर पर पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके से गुजर रहा था। सफर के दौरान ही किसी बात को लेकर पतिपत्नी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिसने थोड़ी ही देर में एक हिंसक रूप ले लिया।

खून से लथपथ सड़क पर छोड़कर भागा आरोपी

चश्मदीदों ने बताया कि बहस बढ़ने पर मनीष ने गुस्से में अपना स्कूटर रोक दिया। सड़क किनारे रुकने के बाद भी दोनों के बीच काफी देर तक बकझक और विवाद चलता रहा। इसी दौरान अचानक कांस्टेबल मनीष भाटी ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी। पत्नी को खून से लथपथ हालत में बीच सड़क पर ही छोड़कर आरोपी वहां से भाग निकला। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और फरार आरोपी कांस्टेबल की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply