BollywoodBusinessChhattisgarhCricketCrimeDelhiDharamHaryanaIndiaTrending

आमिर खान की तीसरी शादी पर शेखर सुमन का तंज, बोले- “डबल इंजन नहीं, ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे हैं”

मुंबई : अभिनेता और होस्ट शेखर सुमन ने आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर मजाकिया अंदाज में तंज कसा है। अपने यूट्यूब शो ‘शेखर टुनाइट’ के ओपनिंग एपिसोड में उन्होंने आमिर खान की पिछली दो शादियों और हालिया तीसरी शादी को राजनीतिक गठबंधन से जोड़ते हुए व्यंग्य किया।

आमिर खान की तीसरी शादी पर शेखर सुमन का तंज, बोले- “डबल इंजन नहीं, ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे हैं”

शेखर सुमन ने कहा कि राजनीति करने वालों को गठबंधन की समझ आमिर खान से सीखनी चाहिए। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, “पहला गठबंधन हुआ, वह टूट गया। दूसरा गठबंधन भी दुर्भाग्यवश टूट गया। अब तीसरा गठबंधन हुआ है, जिसे गठबंधन नहीं बल्कि महागठबंधन कहा जाना चाहिए। पार्टियां डबल इंजन सरकार नहीं चला पा रही हैं और ये धड़ल्ले से ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे हैं।”

पूर्व पत्नियों और परिवार की मौजूदगी पर भी किया कटाक्ष

शेखर सुमन ने आमिर खान की तीसरी शादी में उनकी पूर्व पत्नियों रीना दत्ता और किरण राव की मौजूदगी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आमिर की शादी पूरी तरह पारिवारिक माहौल में हुई, जहां पहली पत्नी, दूसरी पत्नी, बच्चों और तीसरी पत्नी सभी की मौजूदगी रही।

उन्होंने कहा, “इंडिया गठबंधन को भी आमिर साहब से सीखना चाहिए कि नए और पुराने गठबंधन के साथियों को साथ लेकर कैसे चला जाता है।”

आमिर खान को बताया ‘परफेक्शनिस्ट’

शेखर सुमन ने आमिर खान के काम करने के अंदाज पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें परफेक्शनिस्ट इसलिए कहा जाता है क्योंकि वह किसी काम को तब तक करते हैं, जब तक उसमें पूरी तरह निपुण न हो जाएं।

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “परफेक्शन की कोई सीमा नहीं होती। सीमा ही नहीं कोई रीना और किरण भी नहीं होती।”

5 जुलाई को हुई आमिर और गौरी स्प्रैट की शादी

बता दें कि आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज की। इस शादी में आमिर खान की पूर्व पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव भी शामिल हुईं। इसके अलावा उनके बच्चे जुनैद, आयरा और आजाद भी शादी समारोह का हिस्सा बने।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply