India

Toyota की ये कार नए अवतार में होगी लॉन्च, ज्यादा प्रीमियम होंगे फीचर्स, मिल सकता है Flex Fuel इंजन

भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली प्रीमियम MPV में शामिल Toyota Innova Hycross को जल्द बड़ा अपडेट मिल सकता है. हाल ही में इस कार का फुली कैमोफ्लाज टेस्ट मॉडल भारतीय सड़कों पर देखा गया है. माना जा रहा है कि यह 2027 Toyota Innova Hycross Facelift है. अगर ऐसा है, तो यह Hycross का पहला बड़ा अपडेट होगा.

Toyota की ये कार नए अवतार में होगी लॉन्च, ज्यादा प्रीमियम होंगे फीचर्स, मिल सकता है Flex Fuel इंजन

Toyota ने Innova Hycross को सबसे पहले नवंबर 2022 में दुनिया के सामने पेश किया था और इसके बाद दिसंबर 2022 में इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था. ऐसे में 2027 में इसका फेसलिफ्ट मॉडल आना समय के हिसाब से बिल्कुल सही माना जा रहा है.

डिजाइन में हो सकता है बड़ा बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टोयोटा सिर्फ छोटेमोटे बदलाव नहीं, बल्कि डिजाइन में कई अहम अपडेट करने की तैयारी कर रही है. कार के अगले हिस्से को पूरी तरह कवर किया गया है, जिससे माना जा रहा है कि इसमें नई ग्रिल, नया फ्रंट बंपर और अपडेटेड LED हेडलाइट्स देखने को मिल सकती हैं. मौजूदा मॉडल का डिजाइन पहले से ही काफी बोल्ड है, लेकिन कंपनी इसे और ज्यादा आकर्षक बनाने की कोशिश कर सकती है. फेसलिफ्ट मॉडल में प्लेटफॉर्म या बॉडी स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. हालांकि, भविष्य में नए डिजाइन के अलॉय व्हील या कुछ छोटे कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

पहले से धांसू हो सकता है इंटीरियर

कार के इंटीरियर के बारे में कहा जा रहा है कि कंपनी इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम बना सकती है. इसमें नया डैशबोर्ड फिनिश, बेहतर क्वालिटी की सॉफ्टटच मटेरियल और नई सीट अपहोल्स्ट्री देखने को मिल सकती है. फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अपडेटेड सॉफ्टवेयर, बेहतर 360डिग्री कैमरा, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और टॉप वेरिएंट में दूसरी पंक्ति के लिए वेंटिलेटेड सीटें जैसे फीचर्स जोड़े जा सकते हैं.

सेफ्टी भी होगी दमदार

सेफ्टी के मामले में भी कार को बेहतर बना सकती है. इसमें पहले से ज्यादा एडवांस ADAS फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इंजन की बात करें तो इसमें बड़े बदलाव की संभावना कम है. माना जा रहा है कि कंपनी मौजूदा 2.0लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 2.0लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन को ही जारी रखेगी. हालांकि, सबसे बड़ा सरप्राइज Flex Fuel वर्जन हो सकता है. टोयोटा पहले ही Flex Fuel तकनीक वाला Hycross प्रोटोटाइप दिखा चुकी है. ऐसे में उम्मीद है कि फेसलिफ्ट मॉडल के साथ कंपनी इसे भी बाजार में उतार सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply