India

सालों बाद भी कामय है इस SUV का जलवा, Thar और XUV 7XO भी पीछे, हजारों यूनिट हुईं सेल

भारतीय ऑटो कंपनी महिंद्रा के लिए जून 2026 का महीना शानदार रहा. कंपनी ने घरेलू बाजार में 60,393 पैसेंजर व्हीकल की बिक्री की, जो पिछले साल जून 2025 में बिके 47,306 यूनिट्स के मुकाबले 27.66% ज्यादा है. यानी महिंद्रा ने एक साल में करीब 13,000 से ज्यादा एक्स्ट्रा गाड़ियां बेची हैं. वहीं, मई 2026 के मुकाबले भी कंपनी की बिक्री में 4.09% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

सालों बाद भी कामय है इस SUV का जलवा, Thar और XUV 7XO भी पीछे, हजारों यूनिट हुईं सेल

जून 2026 में भी Scorpio और Scorpio N कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रहीं. इन दोनों मॉडल्स की कुल 14,097 यूनिट्स बिकीं. पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री में 10.65% की बढ़ोतरी हुई. महिंद्रा की कुल बिक्री में Scorpio की हिस्सेदारी 23.34% रही. यानी कंपनी की हर चार में से लगभग एक SUV Scorpio रही. महिंद्रा स्कॉर्पियो को पहली बार भारत में 20 जून 2002 को लॉन्च किया गया था. यह कई सालों से महिंद्रा की बेस्ट सेलिंग SUV है.

दूसरी नंबर पर रही Thar

दूसरे नंबर पर Thar और Thar Roxx रहे. इन दोनों मॉडल्स की कुल 10,669 यूनिट्स की बिक्री हुई. सालाना आधार पर इसकी बिक्री 11.81% बढ़ी. महिंद्रा की कुल बिक्री में Thar की हिस्सेदारी 17.67% रही. ऑफरोडिंग पसंद करने वाले ग्राहकों के बीच Thar की लोकप्रियता लगातार बनी हुई है.

XUV 3XO की तगड़ी ग्रोथ

जून महीने में सबसे ज्यादा तेजी XUV 3XO ने दिखाई. कंपनी ने इसकी पेट्रोलडीजल और हाल ही में लॉन्च हुए इलेक्ट्रिक वर्जन को मिलाकर 10,063 यूनिट्स बेचीं. पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 41.95% की बढ़ोतरी हुई. वहीं, मई 2026 की तुलना में इसकी बिक्री लगभग 50% बढ़ गई. महिंद्रा की कुल बिक्री में XUV 3XO की हिस्सेदारी 16.66% रही. इसके बाद XUV 7XO का नंबर रहा. इस SUV की 9,244 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 49.14% ज्यादा हैं. वहीं, Bolero रेंज की 9,115 यूनिट्स बिकीं और इसकी बिक्री में 21.89% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों की अच्छी मांग

इलेक्ट्रिक वाहनों की बात करें तो महिंद्रा की नई XEV 9S ने पहली बार पूरे महीने की बिक्री में अच्छा प्रदर्शन किया. इसकी 4,018 यूनिट्स बिकीं और कंपनी की कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 6.65% रही. दूसरी ओर XEV 9e की बिक्री घटकर 2,006 यूनिट्स रह गई, जो पिछले साल के मुकाबले 28.56% कम है. वहीं, BE 6 की 1,150 यूनिट्स बिकीं. इसकी बिक्री में सिर्फ 4.41% की मामूली गिरावट दर्ज की गई. दूसरी तरफ, कंपनी की पुरानी इलेक्ट्रिक SUV XUV400 की मांग लगातार कम होती जा रही है. जून 2026 में इसकी सिर्फ 31 यूनिट्स ही बिकीं. MPV Marazzo के लिए जून का महीना बिल्कुल अच्छा नहीं रहा. इस मॉडल की एक भी यूनिट नहीं बिकी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply