IndiaUttar Pradesh

Moradabad Crime News: मैरिज हॉल के बाहर कार हटाने के विवाद में खून-खराबा, किसान की बेरहमी से हत्या; खेत में मिला शव

Moradabad News: उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के थाना भगतपुर इलाके के आने वाले एक गांव में कार बैक करने के मामूली विवाद को लेकर एक 50 वर्षीय किसान की बेरहमी से पीटपीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हत्या की घटना दिनांक 10 जुलाई 2026 की रात की है, जब पड़ोस के एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान बारातियों के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने और बाद में कार हटाने को लेकर विवाद बढ़ गया था. आरोपियों ने सरेराह किसान को घेरकर लाठीडंडों से पीटा, जिससे आई गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी. हत्या की घटना के बाद आरोपी शव को गन्ने के खेत में फेंककर फरार हो गए थे. पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Moradabad Crime News: मैरिज हॉल के बाहर कार हटाने के विवाद में खून-खराबा, किसान की बेरहमी से हत्या; खेत में मिला शव

मृतक संतोष सिंह के भाई एडवोकेट मनीष ने बताया कि ग्राम झालपुर स्थित के.एस. गोल्डन रिसोर्ट में हिमायुंपुर से बारात आई थी. शाम को घराती और बारातियों में विवाद हो रहा था, जिसे उनके भाई संतोष ने बीचबचाव कर शांत करा दिया था. इसी बात का बुरा मानकर आरोपी नरेश और उसका भाई रात करीब 9 बजे संतोष को बहलाफुसलाकर पास के गन्ने के खेत की तरफ ले गए थे. वहां पहले से घात लगाए बैठे कपिल और उसके चारपांच अन्य साथियों ने संतोष पर हमला कर दिया और मारपीट कर उन्हें गन्ने के खेत में मरणासन्न छोड़ भाग गए थे. रात में ढूंढने पर सतवीर के मकान के आगे गन्ने के खेत में उनका शव बरामद हुआ है.

एक आरोपी गिरफ्तार

इस पूरे सनसनीखेज हत्या के मामले पर जानकारी देते हुए एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि 10 जुलाई 2026 की रात थाना भगतपुर पुलिस को मारपीट में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत जांच शुरू की दी गई थी. शादी समारोह के बाद कार पीछे करने के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जो बाद में हिंसक मारपीट में बदल गई थी.

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

मृतक के परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply