India

Agra Cantt Railway Station Controvercy: आगरा कैंट स्टेशन पर DSS से मारपीट के बाद बड़ा एक्शन, 2 ASI समेत 4 RPF जवान सस्पेंड

Agra Cantt Railway Station Controvercy: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस के ठहराव के दौरान रेलवे के दो विभागों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट और RPF कर्मियों के बीच हाथापाई हो गई। आरोप है कि डिप्टी एसएस को प्लेटफॉर्म पर गिराकर घसीटा गया। घटना के वीडियो सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

Agra Cantt Railway Station Controvercy: आगरा कैंट स्टेशन पर DSS से मारपीट के बाद बड़ा एक्शन, 2 ASI समेत 4 RPF जवान सस्पेंड

2 ASI समेत 4 RPF कर्मी निलंबित

रेलवे प्रशासन ने शुरुआती जांच के आधार पर 2 ASI और 2 कांस्टेबल समेत कुल 4 RPF कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित कर्मियों में ASI मेघराज मीणा, ASI बालकिशन, कांस्टेबल जितेंद्र और कांस्टेबल बदन सिंह शामिल हैं। रेलवे का कहना है कि यह कार्रवाई प्रथम दृष्टया मिले तथ्यों के आधार पर की गई है।

 

तीन सदस्यीय जांच समिति करेगी पड़ताल

पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए रेलवे ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई है। समिति सीसीटीवी फुटेज, वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट मिलने के बाद रेलवे नियमों के अनुसार आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

दोनों पक्षों ने लगाए एकदूसरे पर आरोप

मामले में दोनों पक्षों ने एकदूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। डिप्टी एसएस ने RPF जवानों पर हमला करने का आरोप लगाया है, जबकि RPF के एक कांस्टेबल ने भी डिप्टी एसएस पर हाथापाई का आरोप लगाया है। इसी वजह से रेलवे प्रशासन ने निष्पक्ष जांच कराने का फैसला लिया है।

यह भी देखें: 

रेलवे बोला रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

उत्तर मध्य रेलवे ने कहा है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ रेलवे नियमों के अनुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

यह भी देखें:

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply