IndiaPunjabTrending

फतेहगढ़ साहिब में बेअदबी के आरोपी की हत्या, घर में घुसकर कृपाण से सिर धड़ से किया अलग; मचा हड़कंप

फतेहगढ़ साहिब : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बेअदबी के आरोपी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मेवा सिंह के रूप में हुई है। बता दें मृतक साल 2020 में मंडी गोबिंदगढ़ के गांव लाडपुर तूरां स्थित गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी का आरोपी था। जानकारी के मुताबिक देर रात एक व्यक्ति ने घर में घुसकर उस पर कृपाण से हमला कर दिया। प्रहार इतना घातक था कि मेवा सिंह का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मृत्यु हो गई।

फतेहगढ़ साहिब में बेअदबी के आरोपी की हत्या, घर में घुसकर कृपाण से सिर धड़ से किया अलग; मचा हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस हमलावर की पहचान और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस हमलावर को ढूंढने के प्रयास में जुटी हुई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply