India

एलोवेरा को हिंदी में क्या कहते हैं? बहुत कम लोग जानते हैं सही जवाब, इससे जुड़े फैक्ट्स

एलोवेरा जैल को स्किन, हेयर और हेल्थ की देखभाल में बेस्ट माना जाता है. इसी कारण इसे भारतीय केयर के मामले में ऑलराउंडर तक पुकारते हैं. पर क्या आपने कभी सोचा या जानने की कोशिश की है कि इसका हिंदी में नाम क्या है? चलिए आपको बताते हैं…

एलोवेरा को हिंदी में क्या कहते हैं? बहुत कम लोग जानते हैं सही जवाब, इससे जुड़े फैक्ट्स

एलोवेरा क्या है ये छोटी हाइट वाला पौधा होता है जिसके पत्ते बेहद अलग होते हैं. इसके पत्ते मोटे और गूदेदार होते हैं. इस पौधे के पत्ते आगे जाकर नुकीले हो जाते हैं. खास बात है कि इसका अपना कोई तना नहीं होता है और इसके पत्तों से ही जेल निकलती है.

एलोवेरा का हिंदी में नाम इसे हिंदी में घृतकुमारी पुकारा जाता है और ये इसका आयुर्वेदिक नाम है. वहीं इसे ग्वारपाठा और घीग्वार भी कहते हैं. संस्कृत की बात करें तो यहां इसका नाम गृहकन्या है. कुंवार , कत्तालै , कलबंद , कोगर , कोरफड और कन्नड़ में इसे लोलिसर कहते हैं.

कैसा होता है इसका स्वाद एलोवेरा से निकलने वाले गुदा से हल्दी गंध आती है और इसका स्वाद कड़वा होता है. वैसे दुकानों पर एलोवेरा जूस भी बेचा जाता है जिसमें दूसरी मीठी चीजों को शामिल करके स्वाद को बेहतर बना दिया जाता है. एलोवेरा के कई प्रोडक्ट्स मिलते हैं जो खाने या पीने लायक होते हैं.

एलोवेरा के फायदे जयपुर की आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर किरण गुप्ता कहती हैं कि अगर एलोवेरा के अर्क का सेवन किया जाए तो इससे पेट में दर्द और ऐंठन जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है. एलोवेरा का सेवन करके वजन घटाने में भी हेल्प मिलती है. माना जाता है कि ये मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है. बस इसके लिए रोजाना इसकी ड्रिंक को पीना चाहिए.

एलोवेरा के स्किन को फायदे स्किन के लिए लोशन, मलहम और जेल वाले प्रोडक्ट्स मिलते हैं. एलोवेरा का सबसे बड़ा स्किन बेनिफिट इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण हैं. कटा या जला हुआ घाव, एलर्जी, खुजली और जलन से राहत पाने में एलोवेरा को सीधा लगाया जाता है. ऐसे ये मलहम का काम करता है और नेचुरली स्किन रिपेयर हो पाती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply