Shahabuddin Razvi On Waqf Board: अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। इसी बीच ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने भी बड़ा दावा किया है। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि अगर सही जांच हो, तो राम मंदिर के डोनेशन की चोरी भुला दी जाएगी और अरबोंखरबों की वक्फ प्रॉपर्टी का घोटाला सामने आ जाएगा।

CM योगी को लिखा पत्र
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मीडिया एजेंसी ANI से बातचीत की। राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मैंने सीएम योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर सुन्नी और शिया वक्फ बोर्ड दोनों की जांच की मांग की है। सपा को निशाने साधते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन काल में उसके मेंबरों ने वक्फ की जमीनें बर्बाद कीं।
आजम खान पर लगाए गंभीर आरोप
4 टर्म के दौरान, आजम खान के पास लगातार माइनॉरिटी अफेयर्स और वक्फ का पोर्टफोलियो रहा। इस दौरान उन्होंने अपने ही साथियों को चेयरपर्सन और मेंबर बनाया। इन मेंबरों और अधिकारियों ने लैंड माफिया और बिल्डरों के साथ मिलकर करोड़ों की जमीन को चंद पैसों में बेच दिया। अगर सही जांच हो, तो राम मंदिर के डोनेशन की चोरी भुला दी जाएगी। इसके बजाय, वक्फ प्रॉपर्टी से जुड़ा न सिर्फ करोड़ों, बल्कि अरबोंखरबों का घोटाला सामने आएगा।
#WATCH | Bareilly, UP: “If a proper investigation were conducted, the Ram Mandir donation theft would be forgotten, and a scam of billions and trillions worth of Waqf properties would come to light,” says All India Muslim Jamaat National President, Maulana Shahabuddin Razvi… pic.twitter.com/CngTZqJ7jE
— ANI UP/Uttarakhand July 14, 2026
खालिद रशीद ने बताया बेबुनियाद
शिया और में करोड़ों की गड़बड़ी के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के आरोपों पर इस्लामिक सेंटर के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वक्फ, मुसलमानों का एक अंदरूनी धार्मिक मामला है। वक्फ बोर्ड के अनुसार, लगभग 90% वक्फ संपत्तियों में मस्जिदें, कब्रिस्तान, दरगाहें और इमामबाड़े शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मस्जिदें और कब्रिस्तान कभी खरीदे या बेचे नहीं जाते और न ही दरगाहों पर ऐसा कुछ होता है। इसलिए ऐसे आरोप लगाना बेबुनियाद और बेईमानी है।
Lucknow, Uttar Pradesh: On Maulana Shahabuddin Razvi’s allegations of multicrore irregularities in the Shia and Sunni Waqf Boards, Islamic Centre Chairman Maulana Khalid Rashid Firangi Mahali says, “Waqf is an internal religious matter of Muslims. According to the Waqf Board,… pic.twitter.com/uiCerJQUp1
— IANS July 14, 2026
ये भी पढे़ं
मंत्री दानिश आजाद ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी द्वारा सुन्नी और शिया वक्फ़ बोर्डों पर वक्फ जमीन के मैनेजमेंट में गड़बड़ी का आरोप लगाने पर में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, निश्चित रूप से वक्फ संपत्तियों का इस्तेमाल मुस्लिम समुदाय के विकास के लिए किया जाना चाहिए। जो लोग वक्फ संपत्तियों पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं, उन्हें हटाया जाएगा और जिन्होंने अतीत में ऐसी संपत्तियां बेची हैं, उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ जांच की जाएगी और सबसे सख्त कार्रवाई की जाएगी।



