भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में बड़ा इतिहास रच दिया। हैरी ब्रूक का विकेट लेते ही वह इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए।

Jasprit Bumrah left Ravindra Jadeja to script history: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाजी से एक बार फिर इतिहास रच दिया। इंग्लैंड की मजबूत शुरुआत के बीच भारतीय तेज गेंदबाज ने कप्तान हैरी ब्रूक का अहम विकेट लेकर न सिर्फ टीम को बड़ी सफलता दिलाई, बल्कि अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज करा लिया।
बुमराह की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने शुरुआती दबाव से वापसी की। हैरी ब्रूक का विकेट लेते ही बुमराह इंग्लैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।
हैरी ब्रूक को आउट कर Jasprit Bumrah ने रचा इतिहास
इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट और जैकब बेथेल ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी। हालांकि 13वें ओवर में गुरनूर बरार ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर भारत की वापसी कराई। इसके अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने अपनी उछाल भरी बैक ऑफ लेंथ गेंद पर कप्तान हैरी ब्रूक को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। यह बुमराह के वनडे करियर का 150वां विकेट भी साबित हुआ।
सबसे कम गेंदों में 150 ODI विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय
हैरी ब्रूक का विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह ने वनडे क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 4605 गेंदों में हासिल की, जिसके साथ वह सबसे कम गेंदों में 150 वनडे विकेट लेने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज बन गए। इस सूची में मोहम्मद शमी 4070 गेंदों के साथ पहले और कुलदीप यादव 4513 गेंदों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बुमराह ने अपनी सटीक लाइनलेंथ और घातक गति के दम पर यह खास मुकाम हासिल किया।
150TH ODI WICKETS FOR JASPRIT BUMRAH.🐐🔥
The GOAT of this Era! pic.twitter.com/03YZoq4oR1
— Tanuj July 14, 2026
रवींद्र जडेजा का रिकॉर्ड भी छोड़ा पीछे
इंग्लैंड में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज का रिकॉर्ड अब जसप्रीत बुमराह के नाम हो गया है। हैरी ब्रूक का विकेट उनके लिए इंग्लैंड की धरती पर 31वां वनडे विकेट था। इसके साथ ही उन्होंने रवींद्र जडेजा के 30 विकेटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस सूची में अब बुमराह पहले, जडेजा दूसरे और भुवनेश्वर कुमार 28 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।



