Trending

Raksha Bandhan 2026: भारत की 5 सबसे महंगी और अनोखी राखियां, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Most Expensive Rakhis In India: रक्षाबंधन का पर्व भाईबहन के प्यार का प्रतीक है। मान्यता के अनुसार, इस दिन बहन अपने भाई की दीर्घायु होने की कामना करती है। वहीं, भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देते हैं।

Raksha Bandhan 2026:  भारत की 5 सबसे महंगी और अनोखी राखियां, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

रक्षाबंधन का पर्व सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहन अपनी भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है और भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं। यह पर्व जिम्मेदारी और भरोसे का प्रतीक होती है।

लेकिन क्या आपको पता है बाजार में सादे व रेशमी धागे से बनी राखियों के साथसाथ सोनेचांदी, हीरेमोती से लेकर अमूल्य रत्नों से जड़ित राखियां भी मौजूद है। जिनकी कीमत लाखों में है।

आइए जानते हैं इन खास राखियों के बारे में

  • डायमंड और गोल्ड राखी

सोने और हीरे से बनी इस राखी की कीमत करीब 5 लाख रुपए है। गुजरात के सूरत के ज्वेलर द्वारा बनाई गई यह राखी देश की सबसे महंगी राखियों में से एक है। इसे शुद्ध सोने, प्लेटिनम और बेशकीमती हीरों का उपयोग करके तैयार किया गया है। इस राखी को न केवल पर बल्कि उसके बाद भी भाई ब्रेसलेट या लॉकेट की तरह भी पहन सकते

  • सिक्सकैरेट डायमंड राखी

हीरा जड़ित इस लगभग 6 लाख रुपए आंकी जा रही है। बिहार की राजधानी पटना के बाजारों में यह हीराजड़ित राखी चर्चा का केंद्र रही है। शुद्ध सोने के बेस और बेशकीमती रत्नों से जड़ी इस राखी की चमक और भव्यता किसी लग्जरी गहने से कम नहीं है।

राखी

  • 2.5 कैरेट डायमंड राखी

नासिक के एक जौहरी द्वारा विशेष रूप से तैयार की गई इस राखी में 2.5 कैरेट के असली हीरे और 18 ग्राम शुद्ध सोने का इस्तेमाल किया गया है। जिसका मूल्य 2.5 लाख रुपए बताई जा रही है।

  • मीनाकारी कुंदन और गोल्ड राखी

जयपुर की पारंपरिक मीनाकारी और कुंदन के काम वाली यह सोने की राखी की कीमत 50,000 से 2 लाख तक की रेंज में है। इस राखी की मांग बहुत अधिक होती है। शाही अंदाज में बनी इन राखियों में असली मोती और कीमती रत्नों का इस्तेमाल किया गया है।

राखी

  • एविल आ वाली हीरे की राखी

बुरी नजर से बचाने वाले एविल आई डिजाइन की राखी को जब सोने और हीरों के साथ पिरोया जाता है, तो यह दिल्ली के बाजारों में सबसे ट्रेंडी और महंगी राखी बन जाती है, जिसकी कीमत 80,000 से 1.5 लाख रुपए के बीच होती है।

  • चांदी और नवरत्न जड़ी एंटीक राखी

यह राखी राजस्थान और गुजरात की पारंपरिक शिल्पकला का बेहतरीन नमूना है। 925 स्टर्लिंग चांदी और 9 नवरत्न से सजी यह राखी अपनी भव्यता के लिए मशहूर है। साथ ही इसमें इस्तेमाल किए गए आयुर्वेदिक धातु स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर होते हैं। इसकी कीमत करीबन 15,000 से 50,000 के बीच होती है।

  • पर्सनलाइज्ड नेमप्लेट गोल्ड राखी

30,000 से 1 लाख रुपए तक की इस राखी की मुंबई के झवेरी बाजार में जबरदस्त मांग रहती है। इसमें 18 या 22 कैरेट सोने की चेन के साथ भाई का नाम या उनसे जुड़ी कोई खास आकृति सोने और हीरों से उकेरी जाती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply