IndiaPunjabTrending

प्रताप बाजवा बन सकते हैं पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान, अचानक दिल्ली बुलाया; राजा वड़िंग इस्तीफा देंगे

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच प्रताप सिंह बाजवा नए प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं। बता दें बीते मंगलवार को राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मीटिंग के बाद आज अचानक बाजवा को दिल्ली बुलाया गया है।

प्रताप बाजवा बन सकते हैं पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान, अचानक दिल्ली बुलाया; राजा वड़िंग इस्तीफा देंगे

कुछ सामने आ रही जानकारी के मुताबिक मौजूदा प्रधान राजा वड़िंग इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं हाईकमान चन्नी को झटका देने की तैयारी में है। उन पर कार्रवाई हो सकती है।

बाजवा का दावा कुछ खास वजहों से मजबूत माना जा रहा है। एक तो इस पूरी बगावत में वह न्यूट्रल होकर चले हैं। वह बघेल के पंजाब आने पर उनसे मिले और राजा वड़िंग के भी साथ रहे। इसके बाद बघेल की चन्नी गुट के साथ मीटिंग में भी वह शामिल रहे। इस तरह से वह गुटबाजी से दूर रहे।

वहीं दूसरा कारण ये है कि 2017 में कांग्रेस ने उन्हें प्रधान पद से हटाकर कैप्टन अमरिंदर सिंह को प्रधान बना दिया था। जीतने पर सीएम भी कैप्टन ही बने। बाजवा का हमेशा कांग्रेस हाईकमान से ये शिकवा रहा कि फसल वह बोते हैं और उसे काटकर कोई और ले जाता है। हाईकमान उनकी ये नाराजगी भी दूर कर सकता है। वहीं राहुल गांधी ने प्रभारी बघेल को भी आज रायपुर से दिल्ली बुलाया है। जहां उनकी मीटिंग चल रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply