BollywoodBusinessChhattisgarhCricketCrimeDelhiDharamHaryanaIndiaTrending

करिश्मा कपूर ने सुनाया सलमान खान से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, ‘थकान के बावजूद पूरे स्वैग के साथ किया था ‘ओ ओ जाने जाना’

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई बड़े सितारों के साथ काम किया है, लेकिन सलमान खान के साथ बिताए गए शूटिंग के दिनों की यादें आज भी उनके लिए बेहद खास हैं। इस कड़ी में उन्होंने डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ में फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के मशहूर गाने ‘ओ ओ जाने जाना’ की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है।

करिश्मा कपूर ने सुनाया सलमान खान से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, ‘थकान के बावजूद पूरे स्वैग के साथ किया था ‘ओ ओ जाने जाना’

उन्होंने बताया कि उस समय सलमान लगातार कई शिफ्ट में काम कर रहे थे और बेहद थके हुए रहते थे। इसके बावजूद उन्होंने इस गानेकी शूटिंग पूरे जोश के साथ की, जो बाद में चार्टबस्टर साबित हुआ।

इन दिन करिश्मा कपूर ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ में जज की भूमिका में नजर आ रही है। दरअसल, हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट प्रथमेश ने सलमान खान के सुपरहिट गाने ‘ओ ओ जाने जाना’ पर शानदार डांस किया। उनकी परफॉर्मेंस से प्रभावित होकर करिश्मा ने खड़े होकर तालियां बजाईं और इसके बाद सलमान खान से जुड़ी पुरानी यादों को साझा किया।

करिश्मा कपूर ने कहा, ”सच कहूं तो मैं इस वक्त बहुत इमोशनल हूं, क्योंकि यह सलमान का गाना है। मुझे आज भी याद है कि जब यह गाना रिलीज हुआ था, तब हम सभी लगातार कई शिफ्ट में काम कर रहे थे। सलमान बेहद थके हुए रहते थे, लेकिन उन्होंने जिस जोश के साथ इस गाने को किया, वह देखने लायक था। उनका स्वैग, उनका स्टाइल और उनका स्क्रीन प्रेजेंस बिल्कुल अलग था। उस गाने में सलमान खान जैसा कोई नहीं हो सकता।”

करिश्मा ने बताया, ”उस दौर में कलाकारों का काम करने का तरीका आज से काफी अलग था। कई बार एक ही दिन में अलगअलग फिल्मों की शूटिंग करनी पड़ती थी। लगातार लंबे समय तक काम करने के बावजूद सलमान खान ने कभी अपनी थकान को अपने काम पर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने हर शॉट पूरी एनर्जी के साथ दिया, जिसका असर आज भी उस गाने में साफ दिखाई देता है।”

बता दें कि फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ साल 1998 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म में सलमान खान और काजोल की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा अरबाज खान, धर्मेंद्र, किरण कुमार और कुनिका सदानंद भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म की कहानी के साथसाथ इसके गाने भी दर्शकों की जुबान पर चढ़ गए थे।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply