India

Hybrid SUV सेगमेंट में Maruti Suzuki का बड़ा दांव, जल्द आएंगी 5 नए मॉडल, माइलेज होगा जबरदस्त

मारुति सुजुकी अगले कुछ साल में भारतीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी की योजना अगले तीन साल में करीब 9 नए मॉडल लॉन्च करने की है. इनमें SUV, इलेक्ट्रिक कार और हाइब्रिड वाहन सबसे ज्यादा अहम होंगे। खास बात यह है कि कंपनी अब अपनी खुद की डेवलप की गई स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक भी बाजार में लाने की तैयारी कर रही है, जिससे बेहतर माइलेज और कम कीमत का फायदा मिल सकता है.

Hybrid SUV सेगमेंट में Maruti Suzuki का बड़ा दांव, जल्द आएंगी 5 नए मॉडल, माइलेज होगा जबरदस्त

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने 1.2लीटर KSeries पेट्रोल इंजन के साथ नया स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम जोड़ सकती है. माना जा रहा है कि आने वाले हाइब्रिड मॉडल 35kmpl से ज्यादा का माइलेज दे सकते हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. चलिए आपको बताते हैं Maruti Suzuki की उन 5 नई Hybrid SUV के बारे में, जिनका इंतजार किया जा रहा है.

Maruti Grand Vitara Facelift

का फेसलिफ्ट मॉडल 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च हो सकता है. नई SUV में बाहरी डिजाइन और इंटीरियर में हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं. साथ ही कुछ नए फीचर्स भी जोड़े जाने की उम्मीद है. हालांकि, इसके इंजन विकल्प मौजूदा मॉडल जैसे ही रहने की संभावना है.

7सीटर Grand Vitara

Maruti Suzuki भारत के लिए नई 7सीटर प्रीमियम SUV भी तैयार कर रही है. यह मौजूदा Grand Vitara से लंबी होगी और इसमें तीसरी सीट की सुविधा मिलेगी. बड़े परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही इस SUV में 1.5लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और माइल्ड हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है.

Maruti Fronx Hybrid

कंपनी लंबे समय से Fronx फेसलिफ्ट की टेस्टिंग कर रही है. नए मॉडल में डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत नया इनहाउस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम होगा. इससे बेहतर माइलेज और कम ईंधन खर्च मिलने की उम्मीद है.

Maruti Y43

Maruti Suzuki एक नई माइक्रो SUV पर भी काम कर रही है, जिसका कोडनेम Y43 बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि यह बंद हो चुकी Ignis की जगह ले सकती है. इस SUV को पेट्रोल, CNG और हाइब्रिड इंजन विकल्पों के साथ लाया जा सकता है.

नई जनरेशन Brezza

Maruti Brezza का अगला जनरेशन मॉडल भी कंपनी की भविष्य की योजनाओं का हिस्सा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Brezza में पहली बार Maruti का नया स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम देखने को मिल सकता है. इससे SUV की माइलेज पहले से बेहतर होने की संभावना है.

अगर Maruti Suzuki अपनी नई हाइब्रिड तकनीक को तय समय पर लॉन्च करती है, तो आने वाले साल में ग्राहकों को ज्यादा माइलेज, कम ईंधन खर्च और बेहतर ड्राइविंग अनुभव वाली कई नई SUV का विकल्प मिलेगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply