CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

बुलंदशहर में 15 मिनट फायरिंग, डबल मर्डर…

बुलंदशहर में 15 मिनट फायरिंग, डबल मर्डर…

दो युवकों के सीने पर गोली मारी, कार चढ़ाई, फोर्स तैनात

Bulandshahr Firing : यूपी के बुलंदशहर में पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट के बाद 15 मिनट तक फायरिंग होती रही, जिससे दो युवकों की मौत हो गयी। हादसा मंगलवार रात 9.30 बजे हुआ। पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में बीच सड़क विवाद हो गया। पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। फिर दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। करीब 15 मिनट तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कार चढ़ा दी।

वारदात में सोनू (26) और अजब सिंह (42) को सीने में गोली लगी। उनकी मौत हो गई। फायरिंग में उनके साथी भी घायल हो गए। घटना के बाद निजामपुर गांव में तनाव का माहौल है। शांति व्यवस्था बनाने के लिए भारी पुलिस बल के अलावा पीएसी बल भी तैनात किया गया है। वारदात जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर सिकंदराबाद कोतवाली इलाके के गांव निजामपुर की है।

पैसों के लेन-देन पर चल रहा था विवाद

गांव निजामपुर निवासी सोनू पुत्र सुनील और अजब सिंह ब्याज पर पैसे देने का काम करते थे। दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रात 9.30 बजे सोनू अपने साथियों प्रशांत और सत्तू के साथ स्विफ्ट कार से गांव वापस आ रहा था। उसी वक्त अजब अपने साथियों उत्तम और रतन के साथ स्कॉर्पियो से लौट रहा था।

पहले कहासुनी हुई, फिर फायरिंग होने लगी

दो किमी पहले दोनों का आमना सामना हो गया। सोनू और अजब के बीच कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। 15 मिनट में 20-22 राउंड फायरिंग हुई। सोनू (26) और अजब (42) के सीने में गोली लगी, जबकि एक-एक गोली रतन और अरविंद के पैर में लगी।

एक को कार से कुचला, दूसरे की अस्पताल में मौत

सोनू और अजब सड़क पर लहूलुहान होकर गिर गए। उत्तम और रतन ने अजब को उठाया और स्कॉर्पियो से अस्पताल ले जाने लगे। सड़क पर पड़े सोनू पर कार चढ़ा दी। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इधर, अजब को ग्रेटर नोएडा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत करार दे दिया।

ADG और  DIG  मौके पर पहुंचे

बवाल की सूचना पर रात करीब डेढ़ बजे एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण कर पुलिस अफसरों से जानकारी ली। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।

SSP कुमार सिंह ने बताया कि पैसों के लेन-देन को लेकर बवाल हुआ है। घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा रही है। दोनों गुटों के दो लोगों की मौत हो गई है। घायलों से पूछताछ की जा रही है। दोनों गुटों के कुछ अज्ञात लोग फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply