CricketIndia

IND vs ENG: 12 साल बाद एजबेस्‍टन में इंग्‍लैंड का घमंड टूटा, टीम इंडिया ने ‘अंग्रेजों’ पर जड़ा ‘विजयी छक्‍का’

IND vs ENG 1st ODI Match: भारतीय टीम ने मंगलवार को पहला वनडे जीतकर एजबेस्‍टन में इंग्‍लैंड का किला भेद दिया है। इंग्‍लैंड ने 12 साल बाद इस स्‍थान पर पहली बार वनडे मैच गंवाया।

IND vs ENG: 12 साल बाद एजबेस्‍टन में इंग्‍लैंड का घमंड टूटा, टीम इंडिया ने ‘अंग्रेजों’ पर जड़ा ‘विजयी छक्‍का’

India England ODI Series 2026: भारतीय टीम ने मंगलवार को पहला वनडे जीतकर एजबेस्‍टन में इंग्‍लैंड का किला ढहा दिया। जी हां, इंग्‍लैंड ने 12 साल बाद एजबेस्‍टन में पहली बार वनडे मुकाबला गंवाया। यहां 12 सालों में ‘थ्री लायंस’ ने लगातार सात वनडे मैच जीते थे।

टीम इंडिया हाल ही में टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 04 से पिछड़ने के बाद वनडे सीरीज खेलने आई थी। मेहमान टीम की कोशिश दमदार वापसी की थी और शुभमन गिल के नेतृत्‍व में वो ऐसा करने में कामयाब रही। याद दिला दें कि 2014 यानी 12 साल पहले भी भारत ने ही इंग्‍लैंड को एजबेस्‍टन में 9 विकेट से मात दी थी।

एजबेस्‍टन में 12 सालों में इंग्‍लैंड के वनडे मैचों के परिणाम

दिन विरोधी नतीजा

2 सितंबर 2014 भारत 9 विकेट से हार
9 जून 2015 न्‍यूजीलैंड 210 रन से जीत
24 जून 2016 श्रीलंका 10 विकेट से जीत
10 जून 2017 ऑस्‍ट्रेलिया 40 रन से जीत
30 जून 2019 भारत 31 रन से जीत
11 जुलाई 2019 ऑस्‍ट्रेलिया 8 विकेट से जीत
13 जुलाई 2021 पाकिस्‍तान 3 विकेट से जीत
29 मई 2025 वेस्‍टइंडीज 238 रन से जीत
14 जुलाई 2026 भारत 6 विकेट से हार

जीत का छक्‍का लगाया

वैसे, भारतीय टीम ने इंग्‍लैंड पर लगातार छठी वनडे जीत दर्ज की। अंग्रेजों के खिलाफ लगातार सबसे ज्‍यादा वनडे जीत का यह भारतीय रिकॉर्ड है। इससे पहले भारत ने तीन अलगअलग मौकों पर इंग्‍लैंड को लगातार पांच वनडे मैचों में मात दी थी। टीम इंडिया की कोशिश आगामी सीरीज में अपनी विजयी लय बरकरार रखने की होगी।

इंग्‍लैंड की पारी लड़खड़ाई

बता दें कि इंग्‍लैंड ने पहले वनडे में टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी का फैसला किया। उसने मजबूत शुरुआत करते हुए बिना किसी नुकसान के 61 रन बना लिए थे। तब गुरनूर बराड़ ने एक ओवर में दो विकेट चटकाकर टीम इंडिया की वापसी कराई। देखते ही देखते इंग्‍लैंड ने 109 रन के स्‍कोर पर छह विकेट गंवा दिए थे।

रूटडॉसन ने संभाली पारी

यहां से लियाम डॉसन और जो रूट ने सातवें विकेट के लिए 111 रन की शतकीय साझेदारी करके इंग्‍लैंड की पारी संवारी। मेजबान टीम 258 रन के स्‍कोर पर ऑलआउट हुई। भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने सर्वाध‍िक चार विकेट चटकाए। प्रसिद्ध कृष्‍णा और गुरनूर बराड़ को दोदो विकेट मिले। शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह के खाते में एकएक विकेट आया।

भारत की जीत के तीन हीरो

259 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही। अनुभवी रोहित शर्मा और विराट कोहली जल्‍दीजल्‍दी पवेलियन लौट गए। कप्‍तान शुभमन गिल ने एक छोर से उम्‍दा प्रदर्शन किया और श्रेयस अय्यर के साथ 101* रन की शतकीय साझेदारी की। गिल हैमस्ट्रिंग में दिक्‍कत के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। जल्‍द ही श्रेयस अय्यर रन आउट हो गए।

अक्षरसुंदर ने दिलाई जीत

केएल राहुल को डेब्‍यूटेंट जोश टंग ने क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। यहां से वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने 102 रन की अविज‍ित साझेदारी करके भारत को जीत दिलाई। सुंदर ने 63 गेंदों में चार चौके और एक छक्‍के की मदद से नाबाद अर्धशतक जमाया। पटेल ने 52 गेंदों में पांच चौके और एक छक्‍के की मदद से मैच विजयी पारी खेली।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply