BusinessIndia

IRCTC का नया अवतार… अब बिना ‘कैप्चा’ के तुरंत बुक होगा ट्रेन टिकट, साथ में मिलेंगी ये सुविधाएं

भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों की सबसे बड़ी परेशानी का हल निकाल लिया है. अगर आप भी ट्रेन की टिकट बुक करते समय बारबार ‘कैप्चा’ भरने और वेबसाइट के धीमेपन से परेशान होते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन आज रात 9 बजे अपनी वेबसाइट का नया ‘बीटा वर्जन’ लॉन्च करने जा रहा है. इस नए अपडेट के बाद न सिर्फ टिकट बुकिंग की रफ्तार बढ़ेगी, बल्कि यात्रियों को एक साफसुथरा और बेहद आसान इंटरफेस भी मिलेगा. अब आप बिना किसी बेवजह के कैप्चा या पॉपअप के अपनी सीट पक्की कर सकेंगे. यह नया वर्जन यूजर्स के अनुभव को जानने, उन्हें नया लुक दिखाने तथा उनकी राय लेने के लिए पेश किया जा रहा है.

IRCTC का नया अवतार… अब बिना ‘कैप्चा’ के तुरंत बुक होगा ट्रेन टिकट, साथ में मिलेंगी ये सुविधाएं

रात 9 बजे से बदल जाएगा टिकट बुकिंग का अंदाज

आज रात नौ बजे के बाद से रेलवे टिकट बुक करने का तरीका पूरी तरह से बदलने वाला है. यात्री इस नई सुविधा का लाभ उठाने के लिए सीधे https://www.irctc.co.in/eticket/ लिंक पर जा सकते हैं. इसके अलावा, मौजूदा IRCTC वेबसाइट के होमपेज पर भी इस नए बीटा वर्जन का लिंक उपलब्ध करा दिया गया है. फिलहाल इसे ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है, ताकि आम नागरिक वेबसाइट के नए रूप को देख सकें और इसके फीचर्स का इस्तेमाल करने के बाद अपना फीडबैक दे सकें. इस फीडबैक के आधार पर ही भविष्य में इसे स्थायी रूप दिया जाएगा.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…..

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply