IndiaUttar Pradesh

यूपी में कोहरा, हाईवे पर लाश को कुचलती रहीं गाड़ियां: स्कूल बस पलटी


मुजफ्फरनगर: देर रात एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कोहरे की वजह से रात भर गाड़ियां लाश को कुचलती रहीं।

शाहजहांपुर: सुबह 7 बजे के करीब तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार 4 लोग घायल हो गए। चारों काम के लिए ईंट भट्टे पर जा रहे थे।

बागपत: घने कोहरे में कैंटर ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस हाईवे पर पलट गई। हादसे में 15 छात्र-छात्राएं घायल हो गए।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 21 शहरों का न्यूनतम तापमान शिमला (7.2°C) से भी नीचे चला गया है। इस दौरान मेरठ सबसे ठंडा रहा, यहां पारा 3.1°C रिकॉर्ड किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ की बात करें तो बुधवार सुबह हल्के कोहरे के असर के साथ धुंध बनी रही। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवा ने गलन बढ़ा दी। ठंड के चलते 8वीं तक के स्कूल नोएडा-चंदौली में 15 और झांसी में 14 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। गाजियाबाद में 5वीं तक स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply