IndiaTrending

रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ पर ED का एक्शन! यूपी में 13 ठिकानों पर छापेमारी से मचा हड़कंप, सामने आया बड़ा सच

UP ED Raids Illegal Infiltration: उत्तर प्रदेश में अवैध घुसपैठ को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 13 जगहों पर बड़ी छापेमारी करने की खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशायलय कथित टेरर फंडिंग और गैरकानूनी घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े एक मामले में ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट , 2002’ के तहत 13 जगहों पर तलाशी ले रहा है।

रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ पर ED का एक्शन! यूपी में 13 ठिकानों पर छापेमारी से मचा हड़कंप, सामने आया बड़ा सच
रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ पर ED का एक्शन! यूपी में 13 ठिकानों पर छापेमारी से मचा हड़कंप, सामने आया बड़ा सच

यह मामला उत्तर प्रदेश ATS द्वारा दर्ज की गई एक FIR से शुरू हुआ है। इसमें एक संगठित गिरोह के शामिल होने का आरोप है जो रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में गैरकानूनी घुसपैठ कराने, उनके लिए नकली भारतीय पहचान पत्र बनवाने और देश के अलगअलग हिस्सों में उन्हें बसाने में मदद करता था।

वित्तीय नेटवर्क का हुआ खुलासा

जांच में एक गहरे वित्तीय नेटवर्क का पता चला है जिसमें कुछ चैरिटेबल ट्रस्ट और संस्थाएं शामिल हैं। इन पर आरोप है कि उन्हें भारी मात्रा में विदेशी चंदा मिला और उन्होंने गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई बैंक खातों, ‘म्यूल अकाउंट्स’ और कई चरणों वाले लेनदेन के जरिए इस पैसे को इधरउधर किया।

ED की रेड पड़ी

अधिकारियों के मुताबिक, जांच में यह भी पता चला है कि संदिग्ध लोगों को पैसे भेजने के लिए कैश निकालने और छोटी रकम के ट्रांसफर का इस्तेमाल किया गया।

Predicate investigation has revealed a deeprooted financial network involving certain charitable trusts and entities allegedly receiving substantial foreign contributions and diverting the same through multiple bank accounts, mule accounts and layered transactions to facilitate…

— ANI July 16, 2026

–

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply