IndiaUttar Pradesh

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव, 27 के रण के लिए बनाया ये प्लान

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में हैं. इस यात्रा का फोकस पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को साधने पर होगा. प्रस्तावित यात्रा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी. यात्रा का मुख्य नारा होगा ‘संविधान बचाओ, PDA बचाओ’.

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव, 27 के रण के लिए बनाया ये प्लान

यात्रा के जरिए अखिलेश यादव सीधे जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा का यह सबसे बड़ा राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान माना जा रहा है. यात्रा के दौरान पीडीए वर्ग के मुद्दों, सामाजिक न्याय, आरक्षण और संविधान की सुरक्षा को प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बनाया जाएगा.

PDA के सहारे सत्ता पलटने की तैयारी!

सपा का लक्ष्य पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक मतदाताओं के बीच अपने सामाजिक समीकरण को और मजबूत करना है. पार्टी कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरने और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर भी जोर रहेगा. अखिलेश यादव हाल के दिनों में लगातार PDA के अधिकार और सामाजिक न्याय को लेकर बीजेपी सरकार पर हमलावर रहे हैं.

यात्रा के जरिए सपा 2027 के चुनावी मुकाबले के लिए अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की तैयारी में है. यात्रा की शुरुआत किसी बड़े धार्मिक स्थल से किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है, जिससे सपा के अभियान में सामाजिक न्याय के साथ धार्मिकसांस्कृतिक संदेश का भी नया आयाम जुड़ सकता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply