Amravati Murder Attempt Case: ग्रामीण इलाकों में मामूली विवादों को लेकर जानलेवा हमले करने के दो मामले सामने आए है। धारणी और खोलापुर थाना क्षेत्रों में घटित मामलों में बचत गुट के विवाद और पैसों के लेनदेन को लेकर सगे संबंधियों ने कुल्हाड़ी से वार किया, वहीं दूसरी घटना में बाइक का कट लगने का विरोध करने पर पितापुत्र पर लाठी और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

बचत गुट व पैसों के विवाद में कुल्हाड़ी से हमलाधारणी थाना क्षेत्र के ग्राम भवर में आरोपियों में शामिल एक महिला को बचत गुट में शामिल न करने तथा पैसों के आपसी लेनदेन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। 15 जुलाई को सुबह इसी विवाद के चलते तीन आरोपियों ने आपस में सांठगांठ की और राजेश फुलसिंग राठौड़ 30, सुसर्दा, भवर, धारणी पर जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया।
बचत गुट विवाद और बाइक कट मामले में हिंसा
आरोपियों ने कुल्हाड़ी से राजेश की दाहिनी आंख के ठीक ऊपर जोरदार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने जख्मी के भाई कमलेश फुलसिंग राठौड़ की शिकायत पर आरोपी शैलेश राठौड़, कालुसिंग राठौड़ व एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया।पितापुत्र पर से हमलादूसरी वारदात खोलापुर थाने के मोमीनपुर क्षेत्र में किराना दुकान के सामने हुई। शिकायतकर्ता शफीक खां अजीज खां 57, काला पत्थर, खोलापुर जब इलाके में मौजूद थे, तब आरोपी रेहान खान ने अपनी मोटरसाइकिल से उन्हें कट मार दिया।
पितापुत्र समेत दो मामलों में FIR दर्ज
जब शफीक खां ने इसका विरोध करते हुए पूछा कि कट क्यों मारा, तो आरोपी आगबबूला हो गया। आरोपी रेहान खान तुरंत पास की एक दुकान से लकड़ी की लाठी उठा लाया और शफीक खां के सिर तथा हाथ पर ताबड़तोड़ दो बार वार कर दिए, जिससे वे लहूलुहान हो गए। जख्मी हालत में शफीक खां ने फोन कर अपने बेटे को बुलाया और वे शिकायत के लिए थाना जाने लगे।
ये भी पढ़े:
जांच शुरू
इसी बीच आरोपियों ने उनके बेटे को भी रास्ते में घेर लिया। आरोपी इमरान खान ने धारदार हथियार से बेटे पर जानलेवा वार किया, जबकि इरफान और रेहान ने उसे पकड़कर बुरी तरह पीटा। इस मामले में शफीक खां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी इरफान खान, रेहान खान और इमरान खान सभी काला पत्थर, खोलापुर निवासी के खिलाफ किया।



