ताइवान की टेक कंपनी ASUS India ने देशभर में अपने रिटेल नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए जुलाई 2026 में गुंटूर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर के शुभारंभ की घोषणा की है। 280 वर्ग फुट में फैला यह नया स्टोर उपभोक्ताओं के लिए ASUS के इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर हार्डवेयर उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराएगा। कंपनी के अनुसार, यह ब्रांड का तेलंगाना में स्थित 19वां एक्सक्लूसिव स्टोर है।

नए स्टोर में ASUS के प्रमुख उपभोक्ता उत्पादों की पूरी रेंज उपलब्ध होगी। इनमें Vivobook, Zenbook, Republic of Gamers लैपटॉप, Gaming Desktops, AllinOne Desktops तथा विभिन्न एक्सेसरीज़ शामिल हैं।
इस विस्तार पर ASUS India के National Sales Manager Consumer PC & Gaming Business जिग्नेश भावसार ने कहा, “हम भारत में अपने रिटेल फुटप्रिंट के विस्तार की घोषणा करते हुए बेहद प्रसन्न हैं। तेलंगाना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। शहर गुंटूर में नए ब्रांड स्टोर का उद्घाटन देश के विभिन्न क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को हमारे नवीनतम नवाचारों का अनूठा अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। रणनीतिक रिटेल विस्तार की अपनी योजना के तहत हम अपने उपभोक्ताओं के लिए अधिक संवाद और नए टचपॉइंट्स तैयार करना जारी रखेंगे।”
कंपनी ने बताया कि नए रिटेल स्टोर का पता Asus Exclusive Store National Computers, D.N. 31171410, 17/1 Arundelpet, Guntur 522002 है। इस नए स्टोर के शुभारंभ के साथ ASUS India ने देश में अपने रिटेल विस्तार की रणनीति को आगे बढ़ाते हुए उपभोक्ताओं तक अपने नवीनतम उत्पादों और तकनीकी नवाचारों की पहुंच को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।


