CricketIndia

Team India में बड़े बदलाव की आहट: Rohit Sharma का इंटरनेशनल करियर लॉर्ड्स में होगा खत्म? Parthiv Patel की भविष्यवाणी

 अटकलें लगाई जा रही है कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे मैच रोहित शर्मा का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा और पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल को उम्मीद है कि वह इस मैच में शतक जड़कर अपने आलोचकों को करारा जवाब देंगे।
माना जा रहा है कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने रोहित को बता दिया है कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 2027 में होने वाले विश्व कप के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिलेगी। इससे रविवार को होने वाले मैच के बाद रोहित के संन्यास की घोषणा करने या उन्हें स्थायी रूप से टीम से बाहर किए जाने की संभावना पैदा हो गई है।

Team India में बड़े बदलाव की आहट: Rohit Sharma का इंटरनेशनल करियर लॉर्ड्स में होगा खत्म? Parthiv Patel की भविष्यवाणी

वह पहले ही टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
पटेल ने जियोस्टार से कहा, ‘‘‘अगर लॉर्ड्स में खेला गया वनडे मैच वाकई रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच है, तो वह शतक के साथ विदाई लेना चाहेंगे। वह ऐसा करने में पूरी तरह सक्षम हैं। हमने उनके पूरे करियर में देखा है कि दोतीन मैच में कम स्कोर बनाने के बाद वह अक्सर बड़ा स्कोर बनाते हैं।’’
रोहित ने दूसरे वनडे में 47 गेंद पर 26 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली।

पटेल ने कहा, ‘‘विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच हमेशा से ही निरंतरता का अंतर रहा है। रोहित हर मैच में बड़ा स्कोर नहीं बनाते, लेकिन जब भी बनाते हैं तो दमदार पारी खेलते हैं। इस मैच में वह सहज नहीं दिखे।’’
पटेल ने स्वीकार किया कि कार्डिफ में पिच की अनियमित उछाल से रोहित परेशान थे और किसी भी समय लय हासिल नहीं कर सके।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह उनके लिए अपने आलोचकों को चुप कराने का एक और मौका है। वह पहले भी कई बार ऐसा कर चुके हैं। अगर लॉर्ड्स वनडे वास्तव में उनका आखिरी मैच है तो मुझे उम्मीद है कि वह ऐसी पारी खेलेंगे जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply