BusinessIndia

पहली तिमाही में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का मुनाफा 27.8% बढ़ा, 4,666 करोड़ रुपए के दावे और मैच्योरिटी भुगतान

मुंबई, जुलाई, 2026: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने जून 2026 में समाप्त पहली तिमाही के वित्तीय नतीजों में 386 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 27.8% अधिक है। इसी अवधि में कंपनी के टर्म प्लान कारोबार में 60.4% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ ही कंपनी के निदेशक मंडल ने कंपनी का नाम बदलकर ‘आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है।

पहली तिमाही में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का मुनाफा 27.8% बढ़ा, 4,666 करोड़ रुपए के दावे और मैच्योरिटी भुगतान

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुप बागची ने कहा कि ग्राहकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना कंपनी की कार्यशैली का आधार रहा है। उन्होंने बताया कि पहली तिमाही में कंपनी ने 99.3% का क्लेम सेटलमेंट रेशियो दर्ज किया और जिन दावों में जांच की आवश्यकता नहीं थी, उनका औसतन केवल एक दिन में भुगतान किया गया। उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि कठिन समय में कंपनी अपने ग्राहकों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी रहती है।

अनुप बागची ने बताया कि पहली तिमाही के दौरान कंपनी ने मृत्यु दावों के तहत 1,306 करोड़ रुपए का भुगतान किया, जबकि मैच्योरिटी और सर्वाइवल बेनेफिट्स के रूप में 3,360 करोड़ रुपए ग्राहकों को दिए। इस प्रकार कुल 4,666 करोड़ रुपए के दावों और मैच्योरिटी का भुगतान किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि वित्त वर्ष 202526 के दौरान कंपनी ने मृत्यु दावों के तहत 5,149 करोड़ रुपए तथा मैच्योरिटी एवं सर्वाइवल बेनेफिट्स के रूप में 15,363 करोड़ रुपए का भुगतान किया था।

उन्होंने कहा कि पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 27.8% बढ़कर 386 करोड़ रुपए रहा, जबकि रिटेल प्रोटेक्शन कारोबार में 60.4% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। उनके अनुसार यह इस बात का संकेत है कि कंपनी देश में अधिक से अधिक लोगों तक जीवन बीमा सुरक्षा पहुंचाने के अपने उद्देश्य पर लगातार कार्य कर रही है।

अनुप बागची ने कहा कि आने वाले समय में कंपनी तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल सुविधाओं का अधिकतम उपयोग कर अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाएगी, ताकि ग्राहकों को सरल और बेहतर अनुभव मिल सके। उन्होंने बताया कि पहली तिमाही में कंपनी के सेविंग्स कारोबार का कॉस्टटूप्रीमियम अनुपात 50 बेसिस पॉइंट घटकर 13.6% रह गया। उनके अनुसार इससे नई तकनीकों, डिजिटल सुविधाओं और नवाचारों में निवेश की क्षमता बढ़ेगी, जिससे भविष्य की वृद्धि को और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि हाल ही में कंपनी के निदेशक मंडल ने कंपनी का नाम बदलकर ‘आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। हालांकि इसके लिए आवश्यक नियामकीय मंजूरियां अभी प्राप्त होना शेष हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित नया नाम आईसीआईसीआई ब्रांड की मजबूत पहचान, भरोसे और दीर्घकालिक अनुभव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कंपनी का कारोबार लगातार बढ़ रहा है और आगे भी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाने, ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा देश में तेजी से बढ़ रहे जीवन बीमा बाजार के अवसरों का पूरा लाभ उठाने पर कंपनी का फोकस रहेगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply