BusinessIndia

चीन के AI मॉडल ने बढ़ाई टेंशन, Nvidia से छिना नंबर-1 का ताज! Apple ने फिर मारी बाजी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तेजी से बढ़ती दुनिया में सबसे बड़ी चिप बनाने वाली कंपनी Nvidia को बड़ा झटका लगा है. शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में आई गिरावट के बाद Nvidia दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी नहीं रही. उसकी जगह Apple ने एक बार फिर पहला स्थान हासिल कर लिया है.

चीन के AI मॉडल ने बढ़ाई टेंशन, Nvidia से छिना नंबर-1 का ताज! Apple ने फिर मारी बाजी

Nvidia मई 2025 से लगातार दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई थी, लेकिन शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में करीब 3.7% की गिरावट आई. इसके बाद कंपनी का मार्केट कैप घटकर करीब 4.8 ट्रिलियन डॉलर रह गया. वहीं दूसरी ओर, Apple के शेयरों में 0.4% की मामूली बढ़त देखने को मिली. इस बढ़त के साथ Apple का मार्केट कैप करीब 4.9 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया और उसने फिर से दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी का ताज अपने नाम कर लिया.

क्यों गिरे Nvidia के शेयर?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशकों का भरोसा फिलहाल AI इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों पर थोड़ा कमजोर पड़ा है. पिछले कुछ वर्षों में AI सेक्टर में भारी निवेश हुआ है, लेकिन अब निवेशक सोच रहे हैं कि कहीं यह निवेश अपने चरमपर तो नहीं पहुंच गया. यही वजह है कि कई निवेशक AI कंपनियों से पैसा निकालकर सुरक्षित मानी जाने वाली कंपनियों में निवेश कर रहे हैं.

चीन के AI स्टार्टअप ने बढ़ाई चिंता

इस गिरावट की एक बड़ी वजह चीन से आई खबर भी मानी जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के AI स्टार्टअप Moonshot ने एक नया और बेहद एडवांस AI मॉडल तैयार किया है. दावा किया जा रहा है कि यह मॉडल OpenAI और Anthropic जैसी अमेरिकी AI कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकता है. ये दोनों अमेरिकी कंपनियां अपने AI सिस्टम को चलाने के लिए बड़े पैमाने पर Nvidia के AI चिप्स का इस्तेमाल करती हैं. ऐसे में निवेशकों को डर है कि अगर नए AI मॉडल कम संसाधनों में बेहतर प्रदर्शन करने लगे, तो भविष्य में Nvidia के महंगे AI चिप्स की मांग कम हो सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply