India

रोहित शर्मा के ‘रिटायरमेंट’ मामले पर भड़का BCCI, गौतम गंभीर और अजीत अगरकर की बढ़ी मुसीबत!

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा अब अपने करियर के अंतिम दौर से गुजर रहे हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के बीच खबर आई कि रोहित शर्मा, लॉर्ड्स में अपना अंतिम वनडे मैच खेल सकते हैं. हालांकि भारतीय टीम के इस ओपनर बल्लेबाज ने आगे खेलने का मन बनाया है.

रोहित शर्मा के ‘रिटायरमेंट’ मामले पर भड़का BCCI, गौतम गंभीर और अजीत अगरकर की बढ़ी मुसीबत!

रोहित शर्मा अभी भारत के लिए आईसीसी विश्व कप 2027 खेलना चाहते हैं. हालांकि इस खबर के सामने आने के बाद अब बीसीसीआई , भारतीय कोच गौतम गंभीर और अजीत अगरकर से बात की है और अपनी नाराजगी जाहिर की है.

गौतम गंभीर और अजीत अगरकर से नाराज है BCCI

PTI ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जिस तरह से चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर इस मामले को देख रहे थे, उससे BCCI खुश नहीं है. BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने रिपोर्ट सामने आने के बाद बोर्ड के सभी सदस्यों से बात की और फिर आधिकारिक बयान जारी कर फैंस को जानकारी दी. सैकिया ने रोहित शर्मा के आखिरी मैच को लेकर चल रहे बवाल को संभालने में अहम भूमिका निभाई.

रोहित शर्मा भी नही हैं खुश

रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा इस बात से खुश नहीं थे कि उन्हें मैच से पहले इस फैसले के बारे में बताया गया. रोहित नाखुश थे कि सीनियर क्रिकेटर होने के बावजूद मैनेजमेंट द्वारा उनके साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है. रोहित शर्मा ने साफ कर दिया था कि वो 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. हालांकि, सैकिया ने यह बात भी बता दी है कि रोहित शर्मा तब तक भारतीय टीम के लिए खेलेंगे, जब तक वो प्लानिंग का हिस्सा हैं.

19 जुलाई को मैदान पर होंगे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा का इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मैच खेलना पूरी तरह से तय थे, रोहित शर्मा का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में बेहद खराब रहा है. रोहित शर्मा के बल्ले से अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में भी रन नही आया था, वहीं पिछले 2 मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ भी उनका बल्ला शांत रहा था. ऐसे में अब खबर आ रही है कि रोहित शर्मा 19 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम बार मैदान पर उतर सकते हैं.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply