India

खौफनाक हादसे से दहला अहमदाबादः भीषण आग से आठ लोगों की मौत, 15 गंभीर

अहमदाबाद। अहमदाबाद के महमूदपुरा में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई है, वहीं 15 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। महापौर और मनपा आयुक्त घटनास्थल पर पहुंचे।

खौफनाक हादसे से दहला अहमदाबादः भीषण आग से आठ लोगों की मौत, 15 गंभीर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आज दोपहर शहर के वस्त्रा क्षेत्र में रामोलगतराद रोड पर स्थित महमूदपुरा टैलेंट फायरवर्क्स फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पटाखों का कारखाना होने के कारण आग ने तेजी से भयंकर रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने से 8 लोगों की मौत
महमूदपुरा में मेहुल डोडिया नामक एक व्यक्ति ने पटाखा फैक्ट्री चला रखी थी शनिवार दोपहर उसमें अचानक आग लगी जोरदार धमाका हुआ इसमें आठ लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि 15 से अधिक को नजदीक के लोग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

झोपड़ी जैसी जगह पर चल रही थी फैक्ट्री महापौर
अहमदाबाद के महापौर हितेश बारोट एवं मनपा के आयुक्त बच्छा निधि पानी भी मौके पर पहुंचे हैं। महापौर ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है, यह फैक्ट्री झोपड़ी जैसी जगह पर चल रही थी इसके कारण आग लगी बताई। आग की भयावहता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

महापौर ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है, यह फैक्ट्री झोपड़ी जैसी जगह पर चल रही थी इसके कारण आग लगी बताई।

लाइसेंस रद होने के बाद भी चल रही थी पटाखा फैक्ट्री
संयुक्त पुलिस आयुक्त जयपाल सिंह ने बताया कि इस पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस रद कर दिया गया था इसके बावजूद अवैध तरीके से इसका संचालन हो रहा था। फैक्ट्री में आग लगने के बाद आरएएफ जवान सबसे पहले बचाव कार्य के लिए पहुंचे थे।

आग पर काबू पाया अमित डोगरे
चीफ फायर ऑफिसर अमित डोगरे ने बताया की सूचना मिलते ही फायरफाइटर घटनास्थल पर पहुंचे। आग पूरी तरह बुझा दी गई है और हादसे में जख्मी हुए लोगों को लोग अस्पताल पहुंचाया गया है। अस्पताल में भर्ती कुछ लोगों की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply