Chheharta Amritsar Varanasi Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और सौगात शनिवार को काशी पहुंची। छेहरटा वाराणसी एक्सप्रेस अपने पहले सफर में निर्धारित समय से पहले वाराणसी पहुंची, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन और उससे आए श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया।

निर्धारित समय से पहले प्लेटफॉर्म पर पहुंची वाराणसी एक्सप्रेस
छेहरटा से चलकर सीरगोवर्धनपुर वाराणसी एक्सप्रेस शनिवार दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर, निर्धारित समय से करीब 10 मिनट पहले वाराणसी जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 8 पर पहुंची। ट्रेन के प्रथम आगमन पर भाजपा महानगर और जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने बैंडबाजे, पुष्पवर्षा और माल्यार्पण के साथ यात्रियों का जोरदार स्वागत किया।
काशी पहुंचा 200 श्रद्धालुओं का जत्था
ट्रेन से जालंधर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लां के पूर्व महासचिव सत पॉल विरदी के नेतृत्व में लगभग 200 श्रद्धालुओं का जत्था काशी पहुंचा। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि यह ट्रेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से काशी को मिली महत्वपूर्ण सौगात है। उनके अनुसार, यह सेवा अमृतसर के छेहरटा स्टेशन को सीधे बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी और संत रविदास की जन्मस्थली सीरगोवर्धनपुर से जोड़ती है। इससे धार्मिक पर्यटन, व्यापार और यात्रियों की सुविधा को नई गति मिलेगी।
सप्ताह में 3 दिन चलेगी छेहरटावाराणसी एक्सप्रेस
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 14624 प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को छेहरटा से रवाना होगी, जबकि ट्रेन संख्या 14623 प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को वाराणसी से छेहरटा के लिए प्रस्थान करेगी।
के शुरू होने से पंजाब और पूर्वांचल के बीच संपर्क और मजबूत होगा। धार्मिक यात्रियों के साथसाथ आम यात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों को भी इस ट्रेन से बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।



