India

UP Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया सहित 33 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

UP Weather Update IMD Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश में बारिश से परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज 20 जुलाई से तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार कई जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी ह। तो वहीं 33 जिलों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। चलिए जानते हैं कि​न जिलों में बारिश का अलर्ट है। 

UP Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया सहित 33 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनेगी। इस दौरान बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। जिसके चलते लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। इसके बाद प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

इन 33 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मेनपुरी, इटावा, औरेया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन व आसपास के क्षेत्रों में बिजली गिरने की आशंका जताई है। 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply