India

कुछ तो बड़ा होने वाला है! कहां के लिए कूच हुई CRPF के कोबरा कमांडोज की दो बटालियन

CRPF Special Operation: सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स एक बड़े ऑपरेशन की तैयारी में है. इस ऑपरेशन के लिए सीआरपीएफ ने अपने कोबरा कमांडोज को खासतौर पर तैयार किया है. ऑपरेशन को अंजाम देने से पहले इन कमांडोज को स्‍पेशल ट्रेनिंग भी दी जा रही है, जिससे सामने आने वाली किसी भी अड़चन से निपटा जा सके. बीते दिनों के अनुभवों को ध्‍यान में रखते हुए कोबरा की महिला कमांडोज को भी इस ऑपरेशन में शामिल किया गया है. साथ ही, किसी तरह का विरोध से निपटने के लिए रैपिड एक्‍शन फोर्स की यूनिट्स को भी कमांडो टीम के साथ अटैच किया गया है.

कुछ तो बड़ा होने वाला है! कहां के लिए कूच हुई CRPF के कोबरा कमांडोज की दो बटालियन

सीआरपीएफ के सीनियर ऑफिसर के अनुसार, सीआरपीएफ ने अपने कोबरा कमांडोज की दो बटालियंस को स्‍पेशल ऑपरेशन के लिए मणिपुर के लिए कूच किया है. इस ऑपरेशन का मकसद मणिपुर के संवेदनशील इलाकों में लॉ एण्‍ड ऑर्डर की सिचुएशन को बेहतर बनाना है. वहां पहुंचने वाले सभी कमांडोज को तीस से चार सप्‍ताह की प्रीइंडक्‍शन ट्रेनिंग मणिपुर और सिलचर में दी जा रही है. इस ट्रेनिंग में बीते दिनों पैदा हुआ हालात और चुनौतियों को ध्‍यान में रखते हुए कमांडोज को तैयार किया जा रहा है. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद इन कमांडो यूनिट्स की तैनाती अलगअलग संवदेनशील इलाकों में की जा रही है.

क्‍या है सीआरपीएफ के इस ऑपरेशन का मकसद?
सीआरपीएफ के सीनियर ऑफिसर ने बताया कि इस ऑपरेशन का पहला मकसद अवैध हथियारों को जब्‍त करना है. कोबरा कमांडोज की टीमें अब लगातार मणिपुर के संवेदनशील इलाकों में गश्‍त करेंगी और अवैध हथियारों को लेकर इंटेलिजेंस इनपुट इकट्ठा करेंगी. इंटेलीजेंस इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों को जब्‍त किया जाएगा. इसके अलावा, कोबरा कमांडोज की टीमें उन लोगों पर भी कार्रवाई करेंगी, जो किसी भी तरह का हथियार लेकर घूमते हुए पकड़े जाएंगे. आपको बता दें कि बीते दिनों हुई हिंसा के बाद मणिपुर की सड़कों पर असामाजिक तत्‍व हथियारों के साथ कई बार नजर आए हैं.

मदद के लिए साथ में रहेंगी आरपीएफ की भी यूनिट्स
सीआरपीएफ के वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि अतीत में देखा गया है कि ऑपरेशन के दौरान भारी संख्‍या में लोग फोर्स का विरोध करने के लिए इकट्ठा हो जाते हैं. इसी परिस्थिति से निपटने के लिए कोबरा कमांडोज को तो ट्रेंड किया ही गया है, साथ ही आरपीएफ की यूनिट्स को भी कोबरा कमांडोज के साथ तैनात किया गया है. कोबरा कमांडोज की जिम्‍मेदारी ऑपरेशन को अंजाम देना है और आरपीएफ का काम मौके पर लॉ एण्‍ड ऑर्डर की स्थिति को बनाए रखना है. इसके अलावा, मण‍िपुर भेजी गई कोबरा टीम्‍स को बुलट फ्रूफ गाडि़यां उपलब्‍ध कराई गई हैं. मूवमेंट्स को लेकर स्‍पेशल इंस्‍ट्रक्‍शंस भी दिए गए हैं.

अब काम नहीं आएगी अपद्रवियों की यह ट्रिक
सीआरपीएफ के वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि सिक्‍योरिटी फोर्स की पकड़ से बचने के लिए अपद्रवियों तरह तरह की ट्रिक्‍स अपनाते हैं. इन्‍हीं ट्रिक्‍स में एक ट्रिक महिलाओं को आगे करना है. उपद्रवियों को यह पता है कि किसी की सूरत में कमांडोज महिलाओं पर कार्रवाई नहीं करेंगे. यदि कार्रवाई होती भी है तो उसे वूमन कार्ड की तरह पेश किया जा सकता है. बीते कई वाकयों में देखा गया है कि उपद्रवियों ने महिलाओं का इस्‍तेमाल शील्‍ड की तरह किया है. ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कोबरा कमांडोज को खास तौर पर ट्रेंड किया गया है. साथ ही, आरपीएफ की महिला कमांडोज को भी ऑपरेशन में शामिल किया गया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply