India

चेहरा स्कैन कराने बाहर गए और गायब हो गए रुपये! मोबाइल दुकानदार व चालक पर चोरी का संदेह, जानिए क्या है मामला

Sambhajinagar Pitch Curator Cash Theft: छत्रपति संभाजीनगर ग्राउंड के काम का भुगतान लेकर घर लौट रहे एक पिच क्यूरेटर की एक लाख रुपए की नकदी सिम कार्ड खरीदने के दौरान रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। मोबाइल दुकान संचालक व उसके चालक पर संदेह जताते हुए एमआईडीसी सिडको पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया। संजय ठोंबरे ने समीर वानखेडे से एक लाख का भुगतान प्राप्त किया।

चेहरा स्कैन कराने बाहर गए और गायब हो गए रुपये! मोबाइल दुकानदार व चालक पर चोरी का संदेह, जानिए क्या है मामला
चेहरा स्कैन कराने बाहर गए और गायब हो गए रुपये! मोबाइल दुकानदार व चालक पर चोरी का संदेह, जानिए क्या है मामला

सिम खरीदते वक्त बैग से उड़ गए 1 लाख रुपये

लौटते समय वे चिकलथाना पुलिस थाने के पास स्थित मोबाइल दुकान पर नया सिम कार्ड लेने के लिए रुके। इस दौरान उन्होंने नकदी से भरा बैग दुकान के काउंटर पर रख दिया। दुकान संचालक फैजान मोमीन ने आधार कार्ड मांगा, जिस पर ठोंबरे ने बैग से अपना बटुआ निकालकर आधार कार्ड दे दिया।

इसके बाद दुकानदार ने बाहर ले जाकर मोबाइल से फेस स्कैन कराया। घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने बैग की जांच की तो उसमें रखे रुपये गायब थे। वे तत्काल दुकान पर पहुंचे, लेकिन वह बंद थी। मोबाइल पर दुकानदार ने बताया कि वह घर गया है व दुकान पर मौजूद व्यक्ति उसका चालक था।

सीसीटीवी कैमरों की पुलिस कर रही जांच

दुकानदार ने पुलिस में शिकायत न करने की सलाह देते हुए कहा कि वह संबंधित व्यक्ति से बात करता है, जिसके बाद उसने फोन काट दिया, हवलदार उसारे मामले की जांच कर रहे हैं, फिलहाल पुलिस दुकान में लगे सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। बता दें कि तकनीक के इस दौर में ठगी के नएनए तरीके अपना रहे हैं।

ताजा मामला खरीदने के दौरान हुई एक बड़ी धोखाधड़ी का है, जहां एक पीड़ित को नया सिम कार्ड लेना बेहद भारी पड़ गया और 1 लाख रुपए गायब हो गए। जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने एक स्थानीय दुकान से नया सिम कार्ड खरीदने गया था।

प्रक्रिया के दौरान पीड़ित को वेरिफिकेशन के बहाने दुकान से बाहर आने को कहा। पीड़ित ने बैग को वहीं काउंटर पर रखकर बाहर आ गया। कुछ ही मिनटों में फिर दुकान के अंदर जाकर अपना बैग लेकर घर चला गया। घर जाने के बाद उसने बैग खोलकर देखा तो बैग से रुपए गायब थे। इस घटना पर चिंता जताते हुए उसने पुलिस थाने में शिकायत की है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply