India

पहले इंडिया में मचाई धूम, अब साउथ अफ्रीका में लॉन्च होगी ये धांसू SUV, बदल जाएगा नाम!

टाटा मोटर्स अपनी सबसे लोकप्रिय SUV में से एक Tata Nexon को अब दक्षिण अफ्रीका में नए नाम से लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने ऐलान किया है कि Nexon को साउथ अफ्रीका में Osprey नाम से उतारा जाएगा. इसकी लॉन्चिंग 2026 की तीसरी तिमाही के करीब होगी. टाटा मोटर्स लगातार अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबार को भी बढ़ा रही है. जून 2026 में कंपनी ने 700 पैसेंजर वाहनों का निर्यात किया, जो पिछले साल की तुलना में 45% अधिक रहा. कंपनी को उम्मीद है कि नए देशों में विस्तार के साथ आने वाले समय में उसके निर्यात में और तेजी आएगी.

पहले इंडिया में मचाई धूम, अब साउथ अफ्रीका में लॉन्च होगी ये धांसू SUV, बदल जाएगा नाम!

टाटा मोटर्स के मुताबिक, Osprey एक शिकारी पक्षी का नाम है, जो अपनी ताकत, फुर्ती और हर तरह के माहौल में आसानी से काम करने की क्षमता के लिए जाना जाता है. इसी वजह से यह नाम SUV के दमदार और एडवेंचर नेचर को दिखाता है. साथ ही यह नाम दक्षिण अफ्रीका के ग्राहकों से भी बेहतर जुड़ाव बनाने में मदद करेगा. हालांकि नाम बदलने के अलावा इस SUV में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. यानी दक्षिण अफ्रीका में मिलने वाली Tata Osprey लगभग वही SUV होगी, जिसे भारत में Tata Nexon के नाम से बेचा जाता है.

Nexon को खरीद चुके 10 लाख लोग

टाटा मोटर्स ने बताया कि Nexon पर दुनिया भर में 10 लाख से ज्यादा ग्राहक भरोसा जता चुके हैं. पिछले कुछ सालों में यह कई बार भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही है. वहीं जून 2026 में Nexon देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जबकि पहला स्थान Tata Punch के नाम रहा.

Nexon की सेफ्टी बड़ी ताकत

कंपनी ने Nexon की सबसे बड़ी ताकत उसकी सेफ्टी को भी बताया है. Tata Nexon भारत की पहली कार थी जिसे Global NCAP में 5स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी. इसके अलावा इसे Bharat NCAP में भी 5स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है. यही वजह है कि यह SUV सेफ्टी के मामले में ग्राहकों की पहली पसंद मानी जाती है.

Osprey की खासियत

टाटा दक्षिण अफ्रीका के ग्राहकों को Osprey के रूप में एक ऐसी SUV देना चाहती है, जिसमें स्टाइलिश डिजाइन, आधुनिक तकनीक, प्रीमियम इंटीरियर और बेहतरीन सेफ्टी का शानदार मेल हो. कंपनी का मानना है कि यह SUV शहर की सड़कों से लेकर लंबी यात्राओं और एडवेंचर ट्रिप तक हर तरह की ड्राइविंग के लिए सही होगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply