IndiaPunjabTrending

रिहा न हुए तो जेल से ही 2027 का पंजाब चुनाव लड़ेंगे सांसद अमृतपाल सिंह, पार्टी पहले ही बना चुकी CM चेहरा

चंडीगढ़ : पंजाब की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर उनकी पार्टी के नेताओं ने संकेत दिए हैं कि वह आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। यह जानकारी पार्टी से जुड़े विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने मीडिया से बातचीत के दौरान दी।

रिहा न हुए तो जेल से ही 2027 का पंजाब चुनाव लड़ेंगे सांसद अमृतपाल सिंह, पार्टी पहले ही बना चुकी CM चेहरा

अयाली ने कहा कि अमृतपाल सिंह को 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता का व्यापक समर्थन मिला था और पार्टी को उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव में भी मतदाता उनका साथ देंगे। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि अमृतपाल किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी पहले ही अमृतपाल सिंह को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर चुकी है और कार्यकर्ताओं के बीच उन्हें लेकर सकारात्मक माहौल है।

फिलहाल अमृतपाल सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में निरुद्ध हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने जेल में रहते हुए ही खडूर साहिब सीट से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। चुनाव जीतने के बाद उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई थी।

पार्टी नेताओं का कहना है कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव तक उनकी रिहाई नहीं होती है, तो उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के अनुसार चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। वहीं, इस पूरे मुद्दे पर चुनावी प्रक्रिया और कानूनी स्थिति समय आने पर संबंधित नियमों के तहत तय होगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply