Bengaluru Crime: बेंगलुरु के इंदिरा नगर में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराकर, उन्हें पहनकर और फिर अगले दिन वापस करके उन्हें डराता-धमकाता था.

image source internet
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के इंदिरानगर इलाके में कई दिनों से महिलाओं के अंडरगारमेंट रहस्यमयी तरीके से गायब हो रहे थे। हैरानी की बात यह थी कि अगले दिन वही पुराने अंडरगारमेंट वापस उसी जगह रखे मिल जाते थे, जबकि नए गायब हो जाते थे। लगातार हो रही इस अजीब घटना के बाद दो युवतियों ने सच्चाई जानने का फैसला किया।
पुलिस के अनुसार मामला इंदिरानगर थाना क्षेत्र के होयसला नगर का है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय अब्दुल हुसैन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से असम का रहने वाला है। आरोप है कि वह देर रात घरों की छतों और बालकनी में सूखने के लिए डाले गए महिलाओं के अंडरगारमेंट चुरा लेता था। इसके बाद अगले दिन पहले चुराया गया अंडरगारमेंट वापस रख देता और वहां से नया अंडरगारमेंट लेकर चला जाता था।
लगातार हो रही इस घटना से परेशान दो युवतियों ने अपने घर की छत पर हिडन कैमरा लगा दिया। कैमरे में आरोपी की पूरी गतिविधि रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की और सबूत सौंप दिए।
फुटेज की जांच के बाद इंदिरानगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि क्या उसने इसी तरह की वारदातें शहर के अन्य इलाकों में भी की हैं।
पूर्वी बेंगलुरु के डीसीपी डॉ. विक्रम अमाथे के अनुसार, शुरुआती जांच में आरोपी के व्यवहार के पीछे मनोवैज्ञानिक फेटिश (Psychological Fetish) की आशंका सामने आई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कथित तौर पर महिलाओं के अंडरगारमेंट अपने पास रखता था और बाद में उन्हें वापस रखकर नया अंडरगारमेंट ले जाता था।
फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। अब तक इस तरह की दो घटनाओं की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य संभावित मामलों की भी पड़ताल जारी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके इलाके में भी ऐसी कोई संदिग्ध घटना हुई हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके।



